1. Hindi News
  2. पैसा
  3. मेरा पैसा
  4. NPS New Rule: एनपीएस में निवेश करना होगा और सुरक्षित, PFRDA 1 अप्रैल से करने जा रहा ये बदलाव

NPS New Rule: एनपीएस में निवेश करना होगा और सुरक्षित, PFRDA 1 अप्रैल से करने जा रहा ये बदलाव

 Edited By: Abhinav Shalya
 Published : Mar 20, 2024 06:52 pm IST,  Updated : Mar 20, 2024 06:52 pm IST

NPS New Rule: एनपीएस की ओर से टू-फैक्टर आधार ऑथेंटिकेशन लॉग इन के लिए लागू कर दिया गया है। इसके बाद आधार के जरिए ही एनपीएस अकाउंट में लॉग इन किया जा सकेगा।

NPS- India TV Hindi
NPS Image Source : FILE

NPS New Rule: एनपीएस में निवेश को सुरक्षित बनाने के लिए समय-समय पर पेंशन फंड रेगुलेटरी एंड डेवलपमेंट ऑथोरिटी (PFRDA) की ओर से नेशनल पेंशन सिस्टम में योगदान के नियमों में बदलाव किया जाता है, जिससे कि निवेशकों को पैसा सुरक्षित रहें। इसी कड़ी में  पीएफआरडीए की ओर से टू-फैक्टर आधार ऑथेंटिकेशन को मंजूरी दी गई है। इसे एक अप्रैल, 2024 से लागू किया जाएगा। 

क्या है टू-फैक्टर आधार ऑथेंटिकेशन?

टू-फैक्टर आधार ऑथेंटिकेशन के तहत एनपीएस खाते में सीआरए सिस्टम के जरिए लॉग इन करने पर पासवर्ड के साथ आधार ओटीपी का भी इस्तेमाल किया जाएगा। इससे एनपीएस खाते की सुरक्षा पहले के मुकाबले काफी बढ़ जाएगी और फ्रॉड का भी खतरा कम हो जाएगा। 

टू-फैक्टर आधार ऑथेंटिकेशन के फायदे? 

आधार के ओटीपी बेस्ड ऑथेंटिकेशन सिस्टम को एनपीएस के सीआरए सिस्टम से जोड़ने का उद्देश्य लॉगिन प्रणाली को पहले के मुकाबले मजबूत करना है। टू-फैक्टर आधार ऑथेंटिकेशन के आने से सीआरए सिस्टम के जरिए अनधिकृत लॉग इन पर पूरी तरह से रोक लग जाएगी। पीएफआरडीए ने कहा कि इससे सब्सक्राइबर्स और सभी हितधारकों के हितों की रक्षा होगी। 

कैसे कर सकते हैं इस्तेमाल?

  • इसके लिए सबसे पहले आपको एनपीएस की वेबसाइट पर जाना होगा। 
  • इसके लिए बाद आपको 'Login with PRAIN/IPIN' पर जाना होगा। 
  • आप आपको 'PRAIN/IPIN' टैब पर जाना होगा। अब नई विंडो खुल जाएगी। 
  • यहां यूजर आईडी और पासवर्ड दर्ज करें। 
  • इसके बाद कैप्चा दर्ज करें। 
  • आप आपके सामाने आधार ऑथेंटिकेशन का ऑप्शन आएगा। यहां आधार नंबर दर्ज कर ऑथेंटिकेशन करें। 
  • अब आप अपना एनपीएस खाता एक्सेस कर सकते हैं। 

एनपीएस अकाउंट हो जाएगा लॉक

अगर आप अपने एनपीएस खाते में गलत पासवर्ड के जरिए लॉग इन करते हैं और लगातार पांच बार गलत पासवर्ड दर्ज करते हैं तो आपका अकाउंट लॉक हो सकता है। फिर पासवर्ड बदलकर आपको एनपीएस अकाउंट को अनलॉक करना होगा।  

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Personal Finance से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा