1. Hindi News
  2. पैसा
  3. मेरा पैसा
  4. SIP Calculator: 15 साल में इतने की मंथली एसआईपी से बन सकते हैं करोड़पति, समझें कैलकुलेशन

SIP Calculator: 15 साल में इतने की मंथली एसआईपी से बन सकते हैं करोड़पति, समझें कैलकुलेशन

 Edited By: Sourabha Suman
 Published : Sep 06, 2023 11:46 am IST,  Updated : Sep 06, 2023 12:51 pm IST

मंथली एसआईपी आपके कई बड़े वित्तीय लक्ष्य को पूरा करने में मददगार साबित हो सकता है. आप चाहें तो करोड़पति भी बन सकते हैं.

Systematic Investment Plan- India TV Hindi
सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान Image Source : PIXABAY

म्युचूअल फंड (mutual fund) निवेश का एक बेहतर साधन है. अगर आपके पास एक साथ बड़ी रकम न भी हो तो आप हर महीने एक छोटी रकम से भी इसमें निवेश की शुरुआत कर सकते हैं. इसके लिए आपको सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान (SIP) के जरिए निवेश करना होता है. मंथली एसआईपी आपके कई बड़े वित्तीय लक्ष्य को पूरा करने में मददगार साबित हो सकता है. आप चाहें तो करोड़पति भी बन सकते हैं. हां, इसके लिए आपको पूरी वित्तीय अनुशासन में रहते हुए निवेश जारी रखना होता है. आप चाहें तो हर महीने  एसआईपी (Systematic Investment Plan) में निवेश कर करोड़पति भी बन सकते हैं.  

ऐसे समझें कैलकुलेशन

म्यूचुअल फंड इन्वेस्टमेंट में रिटर्न की कोई लिमिट नहीं है. लेकिन एक एवरेज रिटर्न 12.5 प्रतिशत के आधार पर एसआईपी कैलकुलेशन को समझा जा सकता है. जानकार औसतन इतने रिटर्न पर कैलकुलेट करते हैं. upstox के एसआईपी कैलकुलेशन के मुताबिक, अगर कोई निवेशक हर महीने 19000 रुपये 15 साल के लिए एसआईपी में डालता है तो मैच्योरिटी के समय वह करोड़पति बन चुका होगा. कैलकुलशन के मुताबिक, 15 साल में 19000 रुपये मंथली के हिसाब से आप कुल 34,20,000 रुपये का निवेश करेंगे. इसी राशि पर 12.5 प्रतिशत ब्याज की दर से आपको 66,38,880 रुपये का रिटर्न मिलता है. इन दोनों राशि को मिलाकर 15वें साल आपके पास कुल 1,00,58,880 रुपये यानी टोटल रिटर्न होंगे. 

एसआईपी कैलकुलेटर

एसआईपी कैलकुलेटर (SIP Calculator) एक वर्चुअल डिवाइस है जो निवेशकों को एक तय समय में उनके एसआईपी (SIP) निवेश पर संभावित रिटर्न का अनुमान लगाने में मदद करता है। कैलकुलेटर एक मैथेमैटिकल फॉर्मूला का इस्तेमाल करता है, जो निवेश पीरियड के आखिर में एकमुश्त धन का अनुमान लगाता है। आप एसआईपी निवेश की प्रभावी ढंग से प्लानिंग कैलकुलेट की मदद से कर सकते हैं. 

म्यूचुअल फंड(mutual fund) में आप चाहें तो लम्पसम अमाउंट भी निवेश कर सकते हैं। यानी इसमें लोगों के पास सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान (SIP) के जरिये से निवेश करने या एकमुश्त निवेश करने का ऑप्शन होता है। दोनों की अपनी-अपनी खूबियां हैं। यह पूरी तरह निवेशक पर है कि वह कैसे निवेश करना चाहता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Personal Finance से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा