1. Hindi News
  2. पैसा
  3. मेरा पैसा
  4. 1 करोड़ रुपये का घर लेने के लिए आपकी मिनिमम सैलरी कितनी होनी चाहिए? एक्सपर्ट से जानिए

1 करोड़ रुपये का घर लेने के लिए आपकी मिनिमम सैलरी कितनी होनी चाहिए? एक्सपर्ट से जानिए

 Edited By: Shivendra Singh
 Published : Oct 30, 2025 11:08 pm IST,  Updated : Oct 30, 2025 11:08 pm IST

हर किसी का सपना होता है अपना खुद का घर हो वो भी बड़ा, सुंदर और अपने मुताबिक। लेकिन आज के समय में जब घरों की कीमतें आसमान छू रही हैं, तो सबसे बड़ा सवाल यही होता है कि कितनी सैलरी होनी चाहिए कि हम 1 करोड़ रुपये का घर आराम से खरीद सकें?

Rs 1 करोड़ का घर खरीदने...- India TV Hindi
Rs 1 करोड़ का घर खरीदने के लिए आपकी सैलरी कितनी होनी चाहिए? Image Source : CANVA

महंगाई के इस दौर में खुद का घर लेना हर किसी का सपना होता है। लेकिन आज के समय में जब रियल एस्टेट की कीमतें आसमान छू रही हैं, तो सवाल उठता है कि अगर आपको 1 करोड़ रुपये का घर खरीदना है, तो आपकी सैलरी कितनी होनी चाहिए? इस सवाल का जवाब इन्वेस्टमेंट बैंकर और बिजनेस एजुकेटर सार्थक अहूजा ने दिया है। उन्होंने चार ऐसे फाइनेंशियल रूल बताए हैं, जिनसे आप यह तय कर सकते हैं कि आपकी आय आपको कितना महंगा घर लेने की अनुमति देती है।

सार्थक अहूजा कहते हैं कि घर खरीदने से पहले आपको अपनी आय, लोन क्षमता और EMI मैनेजमेंट का सही आकलन करना चाहिए। चलिए जानते हैं उनके चार गोल्डन रूल्स।

घर की कीमत

अगर आपकी सालाना घरेलू इनकम 20 लाख रुपये है, तो आप अधिकतम 1 करोड़ रुपये तक का घर खरीद सकते हैं। यानी 1 करोड़ रुपये का घर लेने के लिए आपकी सालाना इनकम कम से कम 20 लाख रुपये होनी चाहिए, यानी लगभग 1.6-1.7 लाख रुपये महीना इनहैंड।

20-30% डाउन पेमेंट

अहुजा के अनुसार, किसी भी प्रॉपर्टी के लिए आपको कम से कम 20-30% रकम अपने पास डाउन पेमेंट के रूप में होनी चाहिए। यानी अगर घर 1 करोड़ रुपये का है, तो आपको 20-30 लाख रुपये अपने पास कैश या सेविंग्स के रूप में होने चाहिए। बाकी रकम के लिए लोन लिया जा सकता है, लेकिन वह घर के कुल मूल्य का 65% से ज्यादा नहीं होना चाहिए।

EMI का बोझ

अगर आपकी इनहैंड सैलरी 1.6 लाख रुपये है, तो आपकी EMI ज्यादा से ज्यादा 55 से 60 हजार रुपये प्रति महीने से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। इससे आपकी फाइनेंशियल हेल्थ पर बोझ नहीं पड़ेगा और बाकी खर्चों के लिए पर्याप्त गुंजाइश बनी रहेगी।

लोन की अवधि 20 साल से कम रखें

अहुजा के अनुसार, ज्यादा लंबा लोन टेन्योर ब्याज के रूप में भारी रकम निकाल लेता है। इसलिए कोशिश करें कि लोन 20 साल या उससे पहले खत्म हो जाए।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Personal Finance से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा