1. Hindi News
  2. पैसा
  3. टैक्स
  4. ITR फाइलिंग का बन गया नया रिकॉर्ड, 31 जुलाई तक 7.28 करोड़ से ज्यादा रिटर्न दाखिल, जानें बीते साल का हाल

ITR फाइलिंग का बन गया नया रिकॉर्ड, 31 जुलाई तक 7.28 करोड़ से ज्यादा रिटर्न दाखिल, जानें बीते साल का हाल

 Published : Aug 02, 2024 03:57 pm IST,  Updated : Aug 02, 2024 04:05 pm IST

आकलन वर्ष 2024-25 के लिए दाखिल किए गए कुल 7.28 करोड़ आईटीआर में से नई टैक्स व्यवस्था के तहत 5.27 करोड़ रिटर्न दाखिल किए गए हैं। वहीं पुरानी टैक्स व्यवस्था में दाखिल रिटर्न की संख्या 2.01 करोड़ है।

पहली बार रिटर्न दाखिल करने वालों की संख्या 58. 57 लाख थी।- India TV Hindi
पहली बार रिटर्न दाखिल करने वालों की संख्या 58. 57 लाख थी। Image Source : FILE

इनकम टैक्स रिटर्न फाइलिंग के मामले में इस साल एक नया रिकॉर्ड बन गया है। आयकर विभाग (इनकम टैक्स डिपार्टमेंट) ने शुक्रवार को कहा कि 31 जुलाई की तय समयसीमा तक रिकॉर्ड 7.28 करोड़ से अधिक इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल किए गए। इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने एक बयान में कहा कि असेसमेंट ईयर 2024-25 के लिए रिकॉर्ड संख्या में आयकर रिटर्न (आईटीआर) दाखिल किए गए हैं। यह दाखिल रिटर्न का नया रिकॉर्ड है। भाषा की खबर के मुताबिक, पिछले साल 6.77 करोड़ आईटीआर दाखिल किए गए थे। विभाग के बयान के मुताबिक आकलन वर्ष 2024-25 के लिए दाखिल किए गए कुल 7.28 करोड़ आईटीआर में से नई टैक्स व्यवस्था के तहत 5.27 करोड़ रिटर्न दाखिल किए गए हैं। वहीं पुरानी टैक्स व्यवस्था में दाखिल रिटर्न की संख्या 2.01 करोड़ है।

पहली बार रिटर्न दाखिल करने वालों की संख्या 58. 57 लाख

खबर के मुताबिक, सैलरीड क्लास के टैक्सपेयर्स और दूसरे गैर-कर लेखा परीक्षा मामलों के लिए आईटीआर दाखिल करने की आखिरी तारीख 31 जुलाई, 2024 थी। इस समयसीमा के आखिरी दिन यानी 31 जुलाई को 69.92 लाख से अधिक रिटर्न दाखिल किए गए। पहली बार रिटर्न दाखिल करने वालों की संख्या 58. 57 लाख थी, जो टैक्स आधार के विस्तार का एक अच्छा संकेत है। 31 जुलाई, 2024 को 69.92 लाख से अधिक आईटीआर दाखिल किए गए, जिसमें शाम 7:00 बजे से 8:00 बजे के बीच प्रति घंटे 5.07 लाख दाखिलों की उच्चतम दर थी।

लगभग 10.64 लाख प्रश्नों का समाधान हुआ

डिपार्टमेंट के मुताबिक, 31 जुलाई, 2024 को 3.2 करोड़ से अधिक सफल लॉगिन किए गए। पहली बार फाइल करने वालों से लगभग 58.57 लाख आईटीआर हासिल हुए। आईटीआर-1, आईटीआर-2, आईटीआर-4 और आईटीआर-6, 1 अप्रैल, 2024 से उपलब्ध थे, जबकि आईटीआर-3 और आईटीआर-5 पिछले वर्षों की तुलना में पहले जारी किए गए थे।


ई-फाइलिंग हेल्पडेस्क टीम द्वारा लगभग 10.64 लाख प्रश्नों का समाधान किया गया। एक्स (ट्विटर) पर ओआरएम के जरिये भी सॉल्यूशन उपलब्ध कराया गया, 1 अप्रैल से 31 जुलाई, 2024 के बीच 1.07 लाख ई-मेल का सॉल्यूशन किया गया, जिससे उठाए गए 99.97% मुद्दों का समाधान हो गया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tax से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा