CRUDE OIL
-
Stock Market Today : सेंसेक्स और निफ्टी में बढ़त, कच्चे तेल में गिरावट का असर
अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में आई गिरावट की वजह से भारतीय शेयर बाजार ने आज मजबूती के साथ शुरुआत की है, बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स और नैशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी मजबूती के साथ ट्रेड हो रहे हैं। फिलहाल सेंसेक्स 65.20 प्वाइंट की बड़त के साथ 36388.97 पर कारोबार कर रहा है जबकि निफ्टी 31.80 प्वाइंट बढ़कर 10968.65 पर ट्रेड हो रहा है।
बाजार | Jul 17, 2018, 09:44 AM IST -
Petrol-Diesel Price: मिल सकती है राहत, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल 5% से ज्यादा टूटा
पेट्रोल और डीजल की महंगाई की मार झेल रही आम जनता को कुछ राहत मिल सकती है, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में भारी गिरावट आई है जिसका फायदा तेल कंपनियों को हो रहा है और वह इस फायदे को आम जनता से बांटने के लिए पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कटौती कर सकती हैं।
बिज़नेस | Jul 17, 2018, 09:17 AM IST -
Petrol-Diesel Price Today : 20 दिन बाद दाम में कटौती, जानिए अब घटकर कितना हुआ भाव
पिछले 20 दिन के दौरान पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी या स्थिरता के बाद आज सोमवार को पहली कटौती हुई है। पिछले हफ्ते अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में आई गिरावट और रुपए की रिकवरी की वजह से ऑयल मार्केटिंग कंपनियों की तेल आयात करने की लागत कम हुई है और उन्होंने पेट्रोल और डीजल के दाम घटाना शुरू कर दिए हैं।
बिज़नेस | Jul 16, 2018, 09:05 AM IST -
FPIs ने भारतीय बांड बाजार से निकाले 1,200 करोड़ रुपए, क्रूड ऑयल की बढ़ती कीमतें रही मुख्य वजह
कच्चे तेल की अधिक कीमतों तथा अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दर बढ़ाने के अनुमान के बीच इस महीने के पहले दो सप्ताह के दौरान विदेशी निवेशकों ने बांड बाजार से करीब 1,200 करोड़ रुपए की निकासी की। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (FPI) ने पिछले पांच महीनों में बांड बाजार से करीब 50 हजार करोड़ रुपए निकाले हैं।
बाजार | Jul 15, 2018, 12:17 PM IST -
जून में निर्यात 17.57% बढ़कर पहुंचा 27.7 अरब डॉलर पर, देश का व्यापार घाटा 43 महीने के उच्चस्तर पर
देश का निर्यात जून महीने में 17.57 प्रतिशत बढ़कर 27.7 अरब डॉलर पर पहुंच गया। वहीं कच्चे तेल का आयात महंगा होने से व्यापार घाटा साढ़े तीन साल से अधिक के उच्चस्तर 16.6 अरब डॉलर हो गया।
बिज़नेस | Jul 13, 2018, 08:25 PM IST
-
Petrol-Diesel: भाव में बड़ी कटौती की उम्मीद बढ़ी, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल 6% से ज्यादा सस्ता हुआ
पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगी महंगाई की आग कुछ शांत होने की उम्मीद बढ़ी है, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में आई गिरावट की वजह से भाव घटने की संभावना जताई जा रही है। बुधवार को अंतरराष्ट्रीय बाजार में अमेरिकी कच्चे तेल की कीमतों में 5 प्रतिशत से ज्यादा और ब्रेंट क्रूड की कीमतों में 6 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट आई है
बिज़नेस | Jul 12, 2018, 08:51 AM IST -
Petrol-Diesel: मंगलवार को लगातार छठे दिन बढ़े दाम, 6 दिन में पेट्रोल लगभग 1 रुपए महंगा
पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी से किसी तरह की राहत नहीं मिल रही है, मंगलवार को लगातार छठे दिन पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ गए हैं। तेल कंपनियों ने मंगलवार को दिल्ली और कोलकाता में पेट्रोल का दाम 17 पैसे प्रति लीटर बढ़ाया है जबकि मुंबई में 16 पैसे और चेन्नई में 18 पैसे की बढ़ोतरी हुई है। इसी तरह डीजल का दाम मंगलवार दिल्ली और कोलताता में 16 पैसे तथा मुंबई में 17 पैसे और चेन्नई में 18 पैसे प्रति लीटर बढ़ाया गया है।
बिज़नेस | Jul 10, 2018, 08:48 AM IST -
Petrol-Diesel: लगातार पांचवें दिन बढ़े दाम, दिल्ली में वापस 68 के पार पहुंचा डीजल
अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में हुई बढ़ोतरी के बाद देश की तेल कंपनियों की तरफ से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी लगातार की जा रही है, सोमवार को लगातार पांचवें दिन पेट्रोल और डीजल की कीमतों मे बढ़ोतरी की गई है। लगातार 5 दिन तक पेट्रोल और डीजल की कीमतों में जो बढ़ोतरी हुई है उसके बाद दिल्ली में पेट्रोल 81 पैसे और डीजल 69 पैसे प्रति लीटर महंगा हो गया है।
बिज़नेस | Jul 09, 2018, 09:37 AM IST -
बैंकरों ने दी चेतावनी, इस सप्ताह डॉलर के मुकाबले 70 के स्तर तक गिर सकता है रुपया
डॉलर की लगातार मजबूती, विदेशी निवेश प्रवाह में कमी तथा कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों को लेकर चिंता की वजह से रुपए पर अभी दबाव बना रहेगा। बैंकरों का कहना है कि इस सप्ताह रुपया और टूटकर 70 रुपए प्रति डॉलर तक पहुंच जाएगा।
बाजार | Jul 08, 2018, 06:24 PM IST -
Petrol-Diesel: लगातार तीसरे दिन बढ़े दाम, 3 दिन में पेट्रोल 43 पैसे और डीजल 38 पैसे महंगा
लगभग 5 हफ्ते तक पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कटौती या स्थिरता के बाद तेल कंपनियों ने इस हफ्ते फिर से दाम बढ़ाना शुरू किए हैं और शनिवार को लगातार तीसरे दिन दाम बढ़ाए गए हैं। लगातार 3 दिन तक पेट्रोल और डीजल की कीमतों में जो बढ़ोतरी हुई है उसके बाद दिल्ली में पेट्रोल 43 पैसे और डीजल 38 पैसे प्रति लीटर महंगा हो गया है।
बिज़नेस | Jul 07, 2018, 10:30 AM IST
-
चरणबद्ध तरीके से जीएसटी के दायरे में लाए जाएंगे पेट्रोलियम उत्पाद, अधिया ने दिया आज ये बयान
वित्त सचिव हसमुख अधिया ने आज कहा कि माल एवं सेवा कर (जीएसटी) परिषद पेट्रोलियम उत्पादों को जीएसटी के दायरे में लाने पर विचार करेगी और ऐसा चरणबद्ध तरीके से किया जा सकता है।
बिज़नेस | Jul 06, 2018, 05:01 PM IST -
Petrol-Diesel: 5 हफ्ते बाद फिर बढ़ गए दाम, जानिए अब कितनी चुकानी पड़ेगी कीमत
Petrol-Diesel: लगभग 5 हफ्ते तक पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कटौती या स्थिरता के बाद तेल कंपनियों ने गुरुवार को फिर से दाम बढ़ा दिए हैं। 29 मई के बाद तेल कंपनियां या तो लगातार दाम घटा रही थीं या फिर भाव स्थिर बने हुए थे लेकिन अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में फिर से आई तेजी और घरेलू स्तर पर डॉलर के मुकाबले रुपए में आए दबाव की वजह से गुरुवरा को तेल कंपनियों ने फिर से दाम बढ़ाने का फैसला किया है।
बिज़नेस | Jul 05, 2018, 08:40 AM IST -
इकोनॉमिक ग्रोथ के लिए सबसे बड़ा रिस्क है क्रूड ऑयल की बढ़ती कीमतें, ईंधन के दाम में छूट खत्म करने से होगा लाभ
क्रेडिट रेटिंग एजेंसी मूडीज ने बुधवार को कहा है कि कच्चे तेल (क्रूड ऑयल) की ऊंची कीमतें देश की आर्थिक वृद्धि के लिए मुख्य जोखिम हैं। हालांकि पेट्रोल एवं डीजल पर दी जाने वाली छूट में सुधार से जोखिम कम हुआ है।
बिज़नेस | Jul 04, 2018, 01:42 PM IST -
पेट्रोल-डीजल और महंगा होने का खतरा बढ़ा, कच्चे तेल का भाव 43 महीने के ऊपरी स्तर पर
अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेजी से हुई बढ़ोतरी की वजह से घरेलू स्तर पर पेट्रोल और डीजल के और महंगा होने का खतरा बढ़ गया है, विदेशी बाजार में कच्चे तेल का भाव करीब 43 महीने के ऊपरी स्तर पर पहुंच गया है, ऊपर से घरेलू करेंसी रुपए पर भी दबाव लगातार बढ़ता जा रहा है
बिज़नेस | Jul 03, 2018, 10:29 AM IST -
ट्रंप और सऊदी अरब कच्चे तेल का उत्पादन बढ़ाने पर सहमत, भाव पर आ सकता है दबाव
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार को कहा कि सऊदी अरब के शाह सलमान ने कच्चे तेल का उत्पादन बढ़ाने के उनके आग्रह को मान लिया है। ईरान और वेनेजुएला की ओर से आने वाली कमी को पूरा करने के लिए इसे 20,00,000 बैरल तक बढ़ाया जा सकता है। ट्रंप ने यह बात तब कही है जब करीब एक सप्ताह पहले ही तेल निर्यातक देशों के संगठन ओपेक ने तेल उत्पादन बढ़ाने की घोषणा कर दी है।
बिज़नेस | Jul 01, 2018, 12:25 PM IST
-
अमेरिका की इस धमकी से घबराया भारत, दिया ईरान से तेल आयात घटाने का संकेत
भारत ने ईरान से कच्चे तेल का आयात घटाने का संकेत दिया है। बदले में वह सऊदी अरब और कुवैत से कच्चे तेल की खरीद बढ़ाएगा।
बिज़नेस | Jun 28, 2018, 07:06 PM IST -
कमजोर रुपए और महंगे क्रूड ने बिगाड़ा शेयर बाजार का मूड, सेंसेक्स 273 प्वाइंट घटकर 35217 पर बंद
अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में आई तेजी और घरेलू स्तर पर रुपए में भारी गिरावट की वजह से बुधवार को भारतीय शेयर बाजार पर एक बार फिर से दबाव देखने को मिला है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भारी गिरावट के साथ बंद हुए हैं, सेंसेक्स 272.93 प्वाइंट घटकर 35217.11 और निफ्टी 97.75 प्वाइंट की गिरावट के साथ 10671.40 पर बंद हुआ है
बाजार | Jun 27, 2018, 03:52 PM IST -
अमेरिका नहीं चाहता कि ईरान से तेल आयात करे भारत, 6 महीने तक का है समय
अमेरिका ने दुनिया के सभी देशों से कहा है कि वह ईरान पर लगे आर्थिक प्रतिबंधों को देखते हुए वहां से तेल आयात न करें, इन देशों में भारत और चीन भी शामिल हैं। अमेरिका के विदेश विभाग के अधिकारी ने बताया है कि अमेरिका और चीन सहित दुनिया के सभी देशों की तेल कंपनियों को ईरान से तेल आयात नहीं करने को कहा गया है। अमेरिका की तरफ से दुनिया के अन्य देशों से इस साल 4 नवंबर तक ईरान से तेल आयात खत्म करने के लिए कहा गया है
बिज़नेस | Jun 27, 2018, 01:01 PM IST -
19 माह के निम्नतम स्तर पर पहुंचा रुपया, शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले 30 पैसे गिरा
विदेशी पूंजी की निरंतर निकासी के बीच आयातकों एवं बैंकों की ओर से अमेरिकी मुद्रा की मांग आने से आज शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपया 30 पैसे गिरकर 19 महीने के निम्नतम स्तर 68.54 रुपए प्रति डॉलर पर आ गया।
बाजार | Jun 27, 2018, 11:38 AM IST -
ओपेक बैठक के बाद घटे पेट्रोल-डीजल के दाम, दिल्ली-मुंबई सहित अन्य शहरों में जानिए क्या है भाव
शुक्रवार को ओपेके देशों द्वारा जुलाई से प्रतिदिन 10 लाख बैरल तेल उत्पादन बढ़ाने की घोषणा के बाद शनिवार को भारत में पेट्रोल और डीजल के दाम में और कटौती हुई है। 29 मई को अपना अब तक का उच्च स्तर छूने के बाद ईंधन के दाम में बढ़ोतरी नहीं हुई है।
बिज़नेस | Jun 23, 2018, 11:31 AM IST