NIFTY
-
सेंसेक्स 5 महीने के ऊपरी स्तर पर बंद, तिमाही नतीजों से पहले बाजार में लौटी खरीदारी
जून तिमाही के नतीजों से पहले शेयर बाजार में खरीदारी की शुरुआत हो चुकी है, सोमवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स 5 महीने के ऊपरी स्तर पर बंद हुआ है। सेंसेक्स ने दिन के कारोबार में 35977.37 का ऊपरी स्तर छुआ और बाद में 276.86 प्वाइंट की मजबूती के साथ 35934.72 के स्तर पर बंद हुआ जो 31 जनवरी के बाद सबसे ऊपरी क्लोजिंग है। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी की बात करें तो उसने भी 10860.35 का ऊपरी स्तर छुआ और 80.25 प्वाइंट की मजबूती के साथ 10852.90 पर बंद हुआ।
बाजार | Jul 09, 2018, 03:55 PM IST -
Stock Market Today: करीब 2 महीने की ऊंचाई पर खुला सेंसेक्स, रुपए में भी जोरदार उछाल
शेयर बाजार ने जुलाई के दूसरे कारोबारी हफ्ते की शुरुआत जोरदार मजबूती के साथ की है, शुरुआती कारोबार में बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज के सेंसेक्स और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी में उछाल देखा जा रहा है, सेंसेक्स ने 35931.09 का ऊपरी स्तर छुआ है जो 15 मई के बाद सबसे ऊपरी स्तर है। फिलहाल सेंसेक्स 191.95 प्वाइंट की बढ़त के साथ 35849.81 पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी की बात करें तो उसने भी शुरुआती कारोबार में 10844.70 का ऊपरी स्तर छुआ है और फिलहाल 54.05 प्वाइंट की बढ़त के साथ 10826.70 पर ट्रेड हो रहा है।
बाजार | Jul 09, 2018, 09:37 AM IST -
Share market closing: उतार-चढ़ाव के बीच सेंसेक्स 83 अंक बढ़कर बंद, निफ्टी में आई 22 अंक की तेजी
शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव भरे कारोबार के बीच आज सेंसेक्स 83 अंक चढ़कर 35,657.86 पर बंद हुआ। मुख्य रूप से वाहन, रियल्टी, पूंजीगत सामान और ऊर्जा कंपनियों के शेयर लाभ में रहे।
बाजार | Jul 06, 2018, 05:31 PM IST -
हफ्ते के आखिरी दिन सेंसेक्स 120 और निफ्टी 40 अंक ऊपर, डेन और हाथवे के शेेेेयर टूटेे
चीन और अमेरिका के बीच ट्रेड वॉर के बीच हफ्ते के आखिरी दिन बाजार ने सधी शुरुआत की है। आज देश के दोनों प्रमुख बाजार बीएसई और एनएसई की शुरुआत तेजी के साथ हुई।
बाजार | Jul 06, 2018, 11:06 AM IST -
Stock Market Today: बढ़त के साथ खुलने के बाद स्थिर हुआ बाजार, AGM से पहले रिलायंस में तेजी
बुधवार को शानदार बढ़त के बाद आज गुरुवार को भी भारतीय शयेर बाजार ने बढ़त के साथ शुरुआत की, लेकिन थोड़ी ही देर में बाजार स्थिर हो चुका है, फिलहाल बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज के सेंसेक्स और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी मामूली बढ़त है। सेंसेक्स करीब 5 प्वाइंट की बढ़त के साथ 35650 पर कारोबार कर रहा है जबकि निफ्टी 10770 पर ट्रेड हो रहा है।
बिज़नेस | Jul 05, 2018, 09:47 AM IST
-
खरीफ MSP बढ़ने से शेयर बाजार में छायी ‘हरियाली’, सेंसेक्स 266 प्वाइंट बढ़कर बंद
बुधवार को केंद्र सरकार की तरफ से खरीफ फसलों के लिए समर्थन मूल्य में बढ़ोतरी की घोषणा के बाद शेयर बाजार में जोरदार खरीदारी देखने को मिली जिस वजह से बाजार मजबूती के साथ बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स 266.40 प्वाइंट की तेजी के साथ 35645.40 पर बंद हुआ जो 22 जून के बाद सबसे ऊपरी क्लोजिंग स्तर है, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी की बात करें तो वह भी 70 प्वाइंट की तेजी के साथ 10769.90 पर बंद हुआ है।
बाजार | Jul 04, 2018, 04:20 PM IST -
बढ़त के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 35400 और निप्टी 10700 के ऊपर
जुलाई के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार को भारतीय शेयर बाजार में हल्की बढ़त के साथ शुरुआत की है। बाजार में लिस्ट सबसे बड़ी कंपनियों के इंडेक्स यानि बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी हरे निशान के साथ कारोबार कर रहे हैं, फिलहाल सेंसेक्स करीब 26 प्वाइंट की बढ़त के साथ 35400 के ऊपर ट्रेड हो रहा है वहीं निफ्टी भी करीब 5 प्वाइंट की बढ़त के साथ 10705 के करीब है
बाजार | Jul 04, 2018, 09:33 AM IST -
लोकसभा चुनाव से बदलेगी बाजार की चाल, सरकार दे आम चुनाव से पहले लोकलुभावन खर्च सीमित करने पर ध्यान
देश में अगले साल होने वाले आम चुनाव से पहले घरेलू शेयर बाजारों में उतार-चढ़ाव भरे रहने की संभावना है। नोमुरा की एक रिपोर्ट के अनुसार इस राजनीति की अस्पष्टता के चलते निकट अवधि में शेयरों का मूल्यांकन सीमित ही रह सकता है।
बिज़नेस | Jul 03, 2018, 06:32 PM IST -
सेंसेक्स 159 प्वाइंट घटकर बंद, मेटल शेयरों में सबसे ज्यादा बिकवाली
अंतरराष्ट्रीय शयेर बाजारों से मिले कमजोर संकेतों की वजह से सोमवार को भारतीय शेयर बाजार में भी गिरावट देखने को मिली है, बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी लाल निशान के साथ बंद हुए हैं, सेंसेक्स 159.07 प्वाइंट घटकर 35264.41 और निफ्टी 57 प्वाइंट घटकर 10657.30 पर बंद हुआ है। दिन के कारोबार में सेंसेक्स ने 35106.57 और निफ्टी ने 10604.65 का निचला स्तर छुआ है।
बाजार | Jul 02, 2018, 04:08 PM IST -
सेंसेक्स में 100 प्वाइंट से ज्यादा की गिरावट, लेकिन ऑटो कंपनियों के शेयरों ने पकड़ी रफ्तार
जुलाई के पहले कारोबारी दिन आज सोमवार को शेयर बाजार ने कमजोरी के साथ शुरुआत की है, बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी लाल निशान के साथ कारोबार कर रहे हैं, फिलहाल सेंसेक्स 131.53 प्वाइंट घटकर 35291.95 और निफ्टी 41.10 प्वाइंट की गिरावट के साथ 10673.20 पर कारोबार कर रहा है।
बिज़नेस | Jul 02, 2018, 09:36 AM IST
-
मानसून से लौटी शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 386 अंक उछलकर 35,423 पर हुआ बंद
मानसून के तय समय से पहले ही पूरे देश में पहुंचने की खबर के साथ ही शेयर बाजारों में तेजी लौट आई। शुक्रवार को प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 385.84 अंकों की तेजी के साथ 35,423.48 पर और निफ्टी 125.20 अंकों की तेजी के साथ 10,714.30 पर बंद हुआ।
बाजार | Jun 29, 2018, 06:06 PM IST -
हफ्ते के आखिरी दिन चमके बाजार, सेंसेक्स में 200 और निफ्टी में 60 अंकों की तेजी
अमेरिकी और एशियाई बाजारों से मिलेग सकारात्मक संकेतों के चलते हफ्ते के आखिरी दिन भारतीय शेयर बाजारों में तेजी दिखाई दे रही है।
बाजार | Jun 29, 2018, 10:22 AM IST -
Stock Market Today: सेंसेक्स 179 प्वाइंट घटकर 35038 पर बंद, सरकारी बैंक शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट
Stock Market Today: कच्चे तेल में तेजी और सरकारी बैंक शेयरों में बिकवाली की वजह से गुरुवार को भी शेयर बाजार में गिरावट देखने को मिली है, बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी लाल निशान के साथ बंद हुए हैं, सेंसेक्स 179.47 प्वाइंट घटकर 35037.64 और निफ्टी 82.30 प्वाइंट की कमजोरी के साथ 10589.10 के स्तर पर बंद हुआ है।
बाजार | Jun 28, 2018, 03:56 PM IST -
भारतीय शेयर बाजार की कमजोर शुरुआत, सेंसेक्स 45 अंक और निफ्टी 27 अंक लुढ़का
दुनिया भर में फैल रही ट्रेड वॉर की खबरों और क्रूड ऑयल के बढ़ते दामों का असर भारतीय शेयर बाजार पर भी पड़ा है। गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार कमजोरी के साथ खुले।
बाजार | Jun 28, 2018, 10:29 AM IST -
कमजोर रुपए और महंगे क्रूड ने बिगाड़ा शेयर बाजार का मूड, सेंसेक्स 273 प्वाइंट घटकर 35217 पर बंद
अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में आई तेजी और घरेलू स्तर पर रुपए में भारी गिरावट की वजह से बुधवार को भारतीय शेयर बाजार पर एक बार फिर से दबाव देखने को मिला है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भारी गिरावट के साथ बंद हुए हैं, सेंसेक्स 272.93 प्वाइंट घटकर 35217.11 और निफ्टी 97.75 प्वाइंट की गिरावट के साथ 10671.40 पर बंद हुआ है
बाजार | Jun 27, 2018, 03:52 PM IST
-
सोमवार को शेयर बाजार की कमजोर शुरुआत, ऑटो और बैंक शेयरों में गिरावट
भारतीय शेयर बाजारों की सोमवार को शुरुआत निराशाजनक रही। हफ्ते के पहले कारोबारी दिन बाजार खुलते ही लुढ़क गए।
बिज़नेस | Jun 25, 2018, 10:39 AM IST -
हफ्ते के आखिरी दिन बाजार की कमजोर शुरुआत, सेंसेक्स में 70 अंकों की गिरावट
चीन और अमेरिका के बीच बढ़ते कारोबारी तनाव के चलते एशियाई बाजार में कमजोरी का असर भारत में भी दिखाई दिया। हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन यानि शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार की कमजोर शुरुआत हुई।
बाजार | Jun 22, 2018, 10:19 AM IST -
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दवा बनाने वाली कंपनियों के शेयरों पर दबाव, लेकिन सेंसेक्स 35650 और निफ्टी 10800 के ऊपर
आज पूरी दुनिया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मना रही है और दूसरी तरफ भारतीय शेयर बाजारों ने भी मजबूती के साथ शुरुआत की है, बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी बढ़त के साथ खुले हैं, फिलहाल सेंसेक्स 103 प्वाइंट की बढ़त के साथ 35650 के ऊपर कारोबार कर रहा है जबकि निफ्टी 30 प्वाइंट की मजबूती के साथ 10802 पर ट्रेड हो रहा है।
बाजार | Jun 21, 2018, 10:11 AM IST -
सेंसेक्स 260 प्वाइंट बढ़कर बंद, रिलायंस इंडस्ट्री का शेयर रिकॉर्ड स्तर पर
रिलायंस इंडस्ट्री और प्राइवेट बैंक शेयरों में खरीदारी के दम पर बुधवार को भारतीय शेयर बाजार में जोरदार रिकवरी देखने को मिली है, बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी मजबूती के साथ बंद हुए हैं। सेंसेक्स 260.59 प्वाइंट बढ़कर 35547.33 और निफ्टी 60.60 प्वाइंट की तेजी के साथ 10772.05 के स्तर पर बंद हुआ है।
बाजार | Jun 20, 2018, 04:12 PM IST -
मजबूती के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 35400 के पार
निचले स्तर पर खरीदारी और फार्मा शेयरों में मजबूती के दम पर बुधवार को बारतीय शेयर बाजार ने बढ़त के साथ शुरुआत की है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी तेजी के साथ खुले हैं। फिलहाल सेंसेक्स 126.36 प्वाइंट की बढ़त के साथ 35413.10 पर कारोबार कर रहा है, निफ्टी की बात करें तो वह भी 39.45 प्वाइंट बढ़कर 10749.90 पर ट्रेड हो रहा है।
बाजार | Jun 20, 2018, 09:36 AM IST