1. होम
  2. Profile
  3. Rahulgandhi
Rahulgandhi

Rahulgandhi

राहुल गांधी
राहुल गांधी कांग्रेस के सीनियर नेता हैं और 2019 से वायनाड लोकसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। 2019 के लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी ने भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआई) के उम्मीदवार पीपी सुनीर को 4,31,770 वोट के अंतर से हराकर वायनाड सीट जीती थी। हालांकि राहुल गांधी 2019 के चुनावों में अमेठी से बीजेपी नेता स्मृति ईरानी से 55,120 वोटों के अंतर से हार गए थे। राहुल गांधी ने 2004, 2009 और 2014 में लगातार तीन बार अमेठी से चुनाव जीता। उन्होंने 2004 और 2009 के चुनावों में क्रमशः अमेठी से बसपा के चंद्र प्रकाश मिश्रा मटियारी और आशीष शुक्ला को हराया। राहुल गांधी ने 2014 में स्मृति ईरानी को 1,07,903 वोटों के अंतर से हराकर फिर से अमेठी निर्वाचन क्षेत्र जीता। राहुल गांधी 2017 से 2019 तक कांग्रेस के अध्यक्ष रहे।
Read more

Rahulgandhi

Advertisement
Advertisement
Advertisement