1. Hindi News
  2. पंजाब
  3. चंडीगढ़ मेयर चुनावः कांग्रेस-आप सुप्रीम कोर्ट में दायर करेगी याचिका, भगवंत मान बोले- 'लोकत्रंत की हत्या हुई'

चंडीगढ़ मेयर चुनावः कांग्रेस-आप सुप्रीम कोर्ट में दायर करेगी याचिका, भगवंत मान बोले- 'लोकत्रंत की हत्या हुई'

 Written By: Mangal Yadav
 Published : Jan 31, 2024 05:24 pm IST,  Updated : Jan 31, 2024 05:28 pm IST

चंडीगढ़ मेयर चुनाव में धांधली का मामला सुप्रीम कोर्ट में जाएंगे। कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने फैसला किया है कि इस मुद्दे को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी जाए।

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान- India TV Hindi
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान Image Source : ANI

चंडीगढ़ मेयर चुनाव नतीजों में धांधली का आरोप लगाने के  एक दिन बाद पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बुधवार को कहा कि आम आदमी पार्टी (आप) और कांग्रेस सुप्रीम कोर्ट जाएंगी। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की कैसे हत्या की जा रही है इसका उदाहरण चंडीगढ़ मेयर चुनाव में मंगलवार को देखने को मिला।  

मेयर कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन

 इस बीच, युवा कांग्रेस के सदस्यों ने बुधवार को चंडीगढ़ में मेयर कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। मौके पर प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प हो गई। युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को 'भ्रष्टाचार बंद करो' का नारा लगाते हुए सुना गया। हालांकि पुलिस ने कुछ देर बाद प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया।

 पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट में हुई सुनवाई

चंडीगढ़ मेयर चुनाव के नतीजों में छेड़छाड़ को लेकर आज पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट में भी सुनवाई हुई। पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस की ओर से मेयर पद के उम्मीदवार रहे कुलदीप कुमार का प्रतिनिधित्व पंजाब के एडवोकेट जनरल गुरमिंदर गैरी कर रहे हैं। चंडीगढ़ नगर निगम की ओर से वकील अनिल मेहता पैरवी कर रहे हैं। इस पूरे मामले की सुनवाई के बाद पंजाब हरियाणा हाई कोर्ट ने चंडीगढ़ नगर निगम और चंडीगढ़ प्रशासन को इस मामले में अपना जवाब दाखिल करने के लिए तीन हफ्ते का समय दिया है। अब इस मामले की अगली सुनवाई 26 फरवरी को होगी। 

विपक्ष के 8 मत अवैध घोषित हुए, जिस पर हुआ बवाल

बता दें कि बीजेपी के मनोज सोनकर को मंगलवार को चंडीगढ़ का मेयर घोषित किया गया। उन्होंने मेयर चुनाव में कांग्रेस-आप उम्मीदवार कुलदीप को मिले 12 वोटों के मुकाबले 16 वोट हासिल किए। आठ मत अवैध घोषित किये गये। चंडीगढ़ मेयर चुनाव में आठ वोट अवैध घोषित किए गए, जिसके बाद विपक्षी नेताओं ने कांग्रेस और आप के साथ धांधली के आरोप लगाए और इस मुद्दे पर भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पर हमला बोला।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। पंजाब से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।