1. Hindi News
  2. पंजाब
  3. पंजाब: आप सरकार को पूरा हुआ एक साल, मंत्रियों के मंत्रालयों में फेरबदल कर सीएम मान ने दिया सरप्राइज

पंजाब: आप सरकार को पूरा हुआ एक साल, मंत्रियों के मंत्रालयों में फेरबदल कर सीएम मान ने दिया सरप्राइज

 Published : Mar 15, 2023 11:55 pm IST,  Updated : Mar 16, 2023 06:21 am IST

आप सरकार के एक साल पूरे होने पर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपने पांच मंत्रियों अमन अरोड़ा, गुरमीत सिंह मीत हेयर, लालजीत सिंह भुल्लर, चेतन सिंह जौरामाजरा और अनमोल गगन मान के विभागों में फेरबदल किया है।

 सीएम भगवंत मान ने कैबिनेट में किया फेरबदल - India TV Hindi
सीएम भगवंत मान ने कैबिनेट में किया फेरबदल Image Source : FILE/PTI

चंडीगढ़: पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार को बुधवार 15 मार्च को एक साल पूरा हो गया। इस दौरान मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपने कैबिनेट सहयोगियों को एक बड़ा सरप्राइज दे दिया। भगवंत मान ने अपनी कैबिनेट में बड़ा फेरबदल किया है। मान ने पंजाब के पांच मंत्रियों के विभागों में फेरबदल करते हुए अमन अरोड़ा से आवास और शहरी विकास सहित दो महत्वपूर्ण विभाग वापस ले लिये। बता दें कि यह पहली बार नहीं है कि सी.एम. मान ने अपनी कैबिनेट में बदलाव किया है, इससे पहले भी कैबिनेट में बदलाव हो चुका है। 

5 मंत्रियों के मंत्रालयों में किया गया फेरबदल 

मुख्यमंत्री मान ने अपने पांच मंत्रियों अमन अरोड़ा, गुरमीत सिंह मीत हेयर, लालजीत सिंह भुल्लर, चेतन सिंह जौरामाजरा और अनमोल गगन मान के विभागों में फेरबदल किया है। मुख्यमंत्री अब आवास और शहरी विकास विभाग खुद अपने पास रखेंगे, जो पहले अरोड़ा के पास था। मुख्यमंत्री ने सुनाम से ‘आप’ विधायक अरोड़ा को रोजगार सृजन और प्रशिक्षण विभाग भी दिया। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग पहले अरोड़ा के पास था, लेकिन उसे अब जौरामाजरा को दिया गया है। 

शहरी विकास मंत्रालय सीएम ने खुद के पास रखा 

वहीं राज्य के परिवहन मंत्री भुल्लर अब खाद्य प्रसंस्करण विभाग भी संभालेंगे, जो पहले जौरामाजरा के पास था। अब इस बदलाव के बाद अब पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के पास सामान्य प्रशासन, गृह मंत्रालय, विजीलैंस, सहकारिता, इंडस्ट्री व कॉमर्स, जेल, लीगल मामले, सिविल एविएशन, शहरी विकास मंत्रालय रहेंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। पंजाब से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।