1. Hindi News
  2. पंजाब
  3. पंजाब में भगवंत मान कैबिनेट में बदलाव तय, 4 मंत्रियों का कट सकता है पत्ता, इन 5 विधायकों को मिल सकता है मंत्री पद

पंजाब में भगवंत मान कैबिनेट में बदलाव तय, 4 मंत्रियों का कट सकता है पत्ता, इन 5 विधायकों को मिल सकता है मंत्री पद

 Reported By: Puneet Pareenja, Edited By: Shakti Singh
 Published : Sep 22, 2024 07:30 pm IST,  Updated : Sep 22, 2024 07:48 pm IST

शपथ ग्रहण समारोह की तारीख तय हो चुकी है। सोमवार (23 सितंबर) को पंजाब के गवर्नर हाउस में शाम लगभग 5:00 बजे शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा।

Bhagwant mann- India TV Hindi
भगवंत मान Image Source : PTI

पंजाब में भगवंत मान की सरकार में मंत्रिमंडल में बदलाव की तैयारी पूरी हो चुकी है। सूत्रों के अनुसार चार मंत्रियों से मंत्रालय छीना जा सकता है। वहीं, चार से पांच नए मंत्री बनाए जा सकते हैं। जिन चार मंत्रियों को हटाया जा सकता है, उनमें गगन अनमोल मान, लाल चंद कथारूचक, बलकार सिंह और ब्रह्म शंकर जिम्पा शामिल हैं। वहीं, चार से पांच नए मंत्रियों को शामिल किया जा सकता। इनमें दविंदरजीत सिंह लाडी ढोस, बरिंदर गोयल, तरनप्रीत सिंह सोंध, जीवनजोत कौर, हरदीप सिंह मुंडियां शामिल हैं।

शपथ ग्रहण समारोह की तारीख तय हो चुकी है। सोमवार (23 सितंबर) को पंजाब के गवर्नर हाउस में शाम लगभग 5:00 बजे शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा।

पंजाब सरकार मंत्रीमंडल
मंत्री मंत्रालय विधानसभा क्षेत्र
भगवंत मान मुख्यमंत्री धुरी
सरदार हरपाल सिंह चीमा वित्त, योजना, कार्यक्रम कार्यान्वयन, उत्पाद शुल्क एवं कराधान दिरबा
सरदार हरभजन सिंह ईटीओ लोक निर्माण (बी एंड आर), विद्युत जंडियाला
सरदार कुलदीप सिंह धालीवाल एनआरआई मामले, प्रशासनिक सुधार अजनाला
डॉ. बलजीत कौर सामाजिक न्याय, अधिकारिता एवं अल्पसंख्यक, सामाजिक सुरक्षा तथा महिला एवं बाल विकास मलौट
लाल चंद खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले, वन, वन्य जीवन भोआ
सरदार लालजीत सिंह भुल्लर परिवहन, ग्रामीण विकास एवं पंचायत पट्टी
ब्रमशंकर (जिम्पा) राजस्व, पुनर्वास और आपदा प्रबंधन, जल आपूर्ति और स्वच्छता होशियारपुर
सरदार हरजोत सिंह बैंस तकनीकी शिक्षा एवं औद्योगिक प्रशिक्षण, उच्च शिक्षा, स्कूल शिक्षा आनंदपुर साहिब
अमन अरोड़ा नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा संसाधन, मुद्रण एवं लेखन सामग्री, शासन सुधार एवं शिकायतों का निवारण, रोजगार सृजन एवं प्रशिक्षण सुनाम
डॉ. बलबीर सिंह स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान, चुनाव पटियाला ग्रामीण
सरदार चेतन सिंह जौरामाजरा रक्षा सेवा कल्याण, स्वतंत्रता सेनानियों का कल्याण, बागवानी, सूचना एवं सार्वजनिक सुधार समाना
कुमारी अनमोल गगन मान पर्यटन एवं संस्कृति मामले, निवेश प्रोत्साहन, श्रम, आतिथ्य खरड़
सरदार बलकार सिंह स्थानीय सरकार, प्रशासनिक मामले करतारपुर
सरदार गुरमीत सिंह खुदियां कृषि एवं किसान कल्याण, पशुपालन, मत्स्य पालन एवं डेयरी विकास, खाद्य प्रसंस्करण लांबी

भगवंत मान मंत्रीमंडल में हैं दो महिलाएं

पंजाब सरकार के मौजूदा मंत्रीमंडल में मुख्यमंत्री भगवंत मान सहित कुल 15 मंत्री हैं। इनमें सिर्फ दो महिलाएं शामिल हैं। हालांकि, सोमवार को मंत्रीमंडल में बदलाव के बाद कुल मंत्रियों की संख्या 16 हो सकती है। अब तक यह साफ नहीं है कि जिन मंत्रियों को बरकरार रखा जा रहा है उनके विभागों में बदलाव या कटौती होगी या फिर उन्हें जस का तस रखा जाएगा।

यह भी पढ़ें-

'गुड बाय, मैं प्यार नहीं कर सका', व्हाट्सऐप Status में पत्नी के साथ फोटो लगाकर किया सुसाइड; तीन महीने पहले हुई थी लव मैरिज

आतंकी पन्नू के खिलाफ NIA ने कसा शिकंजा, पंजाब में 4 ठिकानों पर छापेमारी

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। पंजाब से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।