1. Hindi News
  2. पंजाब
  3. शहीदों का सम्मान करना जानती है पंजाब की भगवंत मान सरकार, जवानों के परिजनों का इस तरह रखती है ध्यान

शहीदों का सम्मान करना जानती है पंजाब की भगवंत मान सरकार, जवानों के परिजनों का इस तरह रखती है ध्यान

 Written By: Rituraj Tripathi
 Published : Mar 05, 2025 11:45 am IST,  Updated : Mar 05, 2025 11:45 am IST

भगवंत मान की सरकार इस बात को लेकर काफी जागरुक है कि शहीदों के परिजनों को किसी बात की कमी ना हो और उन्हें सरकार की पूरी देखभाल मिले।

Bhagwant Mann- India TV Hindi
भगवंत मान सरकार Image Source : INDIA TV

चंडीगढ़: जब भी किसी मौके पर पंजाब का जवान शहीद होता है तो उसके परिजनों को ये भरोसा होता है कि पंजाब की भगवंत मान सरकार उनके साथ इस दुख की घड़ी में मजबूती से खड़ी होगी। पंजाब की भगवंत मान सरकार ने ये साबित करके भी दिखाया है कि वह शहीदों और उनके परिजनों का सम्मान करना जानती है।

भगवंत मान की सरकार इस बात को लेकर काफी जागरुक है कि शहीदों के परिजनों को किसी बात की कमी ना हो और उन्हें सरकार की पूरी देखभाल मिले। इन्हीं सब बातों को ध्यान में रखते हुए पंजाब सरकार शहीदों के परिजनों को एक करोड़ रुपये की सहायता देती आ रही है।

मान सरकार ने और क्या-क्या किया?

मान सरकार ने युद्ध विधवाओं के लिए पेंशन को 6 हजार से बढ़ाकर 10 हजार रुपये प्रतिमाह कर दिया और ब्लू स्टार प्रभावित धर्मी फौजियों की सहायता राशि 10 हजार से बढ़ाकर 12 हजार रुपये प्रतिमाह कर दी। इसके अलावा युद्ध जागीरों की पेंशन 10 हजार से बढ़ाकर 20 हजार रुपये प्रतिवर्ष कर दी।

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान का मानना है कि पंजाब के जवान देश की रक्षा के लिए अपनी जान न्यौछावर कर देते हैं, ऐसे में उनके परिजनों का ध्यान रखना सरकार और समाज की जिम्मेदारी है। भगवंत मान कई मौकों पर शहीदों के परिजनों को एक करोड़ रुपए की सहायता राशि देने स्वयं उनके घर गए हैं।

ये योजना शहीदों के परिजनों को दुख की घड़ी में बड़ी राहत देती है। जरा सोचिए, जिस घर में इकलौता कमाने वाला शख्स हो और वह देश की रक्षा करते समय शहीद हो जाए तो ऐसे में उसके परिवार के लिए सरकार की ये सहायता राशि एक बड़ा सहारा बनती है। ये राशि शहीदों के परिजनों को एक सम्मानजनक जीवन देने में भी बहुत मदद करती है। ऐसे में पंजाब में शहीदों के परिजन भी इस बात को मानते हैं कि शहीदों का असली सम्मान करना केवल मान सरकार ही जानती है। 

शहीदों के परिजनों के लिए मान सरकार की योजनाएं-

  • शहीदों के परिजनों को एक करोड़ रुपये की सहायता
  • युद्ध विधवाओं के लिए पेंशन को 6 हजार से बढ़ाकर 10 हजार रुपये प्रतिमाह किया गया
  • ब्लू स्टार प्रभावित धर्मी फौजियों की सहायता राशि 10 हजार से बढ़ाकर 12 हजार रुपये प्रतिमाह किया गया
  • युद्ध जागीरों की पेंशन 10 हजार से बढ़ाकर 20 हजार रुपये प्रतिवर्ष की गई

86 आर्मी जवानों के लिए 21.50 करोड़ रुपये की अनुग्रह राशि को मंजूरी

पंजाब सरकार ने शहीदों के सम्मान में महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। दिसंबर 2024 में ही ये खबर सामने आई थी कि सीएम भगवंत मान ने राज्य में सशस्त्र बलों में सेवारत बहादुर सैनिकों के लिए सम्मान प्रकट करते हुए बड़ा फैसला किया है। सीएम मान ने देशसेवा के दौरान शारीरिक क्षति झेलने वाले 86 आर्मी जवानों के लिए 21.50 करोड़ रुपये की अनुग्रह राशि को मंजूरी दी थी। इसके तहत राज्य सरकार हर एक जवान 25 लाख रुपये देगी। सीएम मान ने ऐलान एक बैठक के दौरान किया था।

Disclaimer: यह एक पेड फीचर आर्टिकल है। इंडिया टीवी इसमें बताए गए विचारों का समर्थन नहीं करता है और आर्टिकल में कही गई राय, विचारों, घोषणाओं के लिए किसी भी तरह से जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं होगा। पाठकों को स्व-विवेक के प्रयोग की सलाह दी जाती है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। पंजाब से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।