1. Hindi News
  2. पंजाब
  3. पंजाब में भगवंत मान ने कैबिनेट में किया बड़ा बदलाव, इन मंत्रियों को सौंपी जिम्मेदारी; जानें पूरी डिटेल

पंजाब में भगवंत मान ने कैबिनेट में किया बड़ा बदलाव, इन मंत्रियों को सौंपी जिम्मेदारी; जानें पूरी डिटेल

 Reported By: Bhaskar Mishra, Edited By: Akash Mishra
 Published : Sep 23, 2024 06:23 pm IST,  Updated : Sep 23, 2024 06:39 pm IST

पंजाब में भगवंत मान ने अपनी कैबिनेट में बड़ा बदलाव किया है। किस मंत्री को कौन सी जिम्मेदारी सौंपी गई है इसकी लिस्ट को आप सभी नीचे देख सकते हैं।

पंजाब में भगवंत मान ने कैबिनेट में किया बड़ा बदलाव- India TV Hindi
पंजाब में भगवंत मान ने कैबिनेट में किया बड़ा बदलाव Image Source : PTI(FILE)

पंजाब से एक बहुत बड़ी खबर सामने आई है। राज्य के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपनी कैबिनेट में बड़ा फेरबदल किया है। इसके तहत नए चेहरों में बरिंदर कुमार गोयल, तरणप्रीत सिंह सौंड, महिंदर भगत और हरदीप सिंह मुंडिया के नाम शामिल हैं। कैबिनेट में किए गए इस बड़े बदलाव के बाद किस मंत्री को कौन सी जिम्मेदारी सौंपी गई है इसकी जानकारी आप नीचे दी गई लिस्ट के माध्यम से देख सकते हैं। 

मुख्यमंत्री भगवंत मान

  • जीएडी
  • गृह मामले और न्याय
  • कार्मिक
  • सहकारिता
  • कानूनी और विधायी मामले
  • नागरिक उड्डयन
  • विज्ञान प्रौद्योगिकी और पर्यावरण
  • खेल और युवा सेवाएं

हरपाल सिंह चीमा

  • वित्त
  • योजना
  • कार्यक्रम कार्यान्वयन
  • उत्पाद शुल्क और कराधान

अमन अरोड़ा

  • नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा स्रोत
  • प्रिंटिंग और स्टेशनरी
  • राज्यपाल सुधार और शिकायतों का निवारण
  • रोजगार सृजन और प्रशिक्षण

डॉ. बलजीत कौर

  • सामाजिक न्याय सशक्तिकरण और अल्पसंख्यक
  • सामाजिक सुरक्षा महिला और बाल विकास

कुलदीप सिंह धालीवाल

  • एनआरआई मामले
  • प्रशासनिक सुधार

डॉ बलबीर

  • स्वास्थ्य और परिवार कल्याण
  • चिकित्सा शिक्षा और अनुसंधान
  • चुनाव

हरदीप सिंह मुंडियां

  • राजस्व, पुनर्वास और आपदा प्रबंधन
  • जल आपूर्ति एवं स्वच्छता
  • आवास एवं शहरी विकास

लाल सिंह कटारूचक

  • खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले
  • वन
  • वन्य जीव

लाल जीत सिंह भुल्लर

  • परिवहन एवं जेल

हरजोत सिंह बैंस

  • तकनीकी शिक्षा एवं औद्योगिक प्रशिक्षण
  • उच्च शिक्षा
  • स्कूली शिक्षा
  • सूचना एवं जनसंपर्क

हरभजन सिंह ईटीओ

  • बिजली
  • लोक निर्माण (बीएंडआर)

बरिंदर कुमार गोयल

  • खान एवं भूविज्ञान
  • जल संसाधन
  • भूमि एवं जल संरक्षण

तरुणप्रीत सिंह सोंड

  • पर्यटन एवं संस्कृति मामले
  • निवेश प्रोत्साहन
  • श्रम
  • आतिथ्य
  • उद्योग एवं वाणिज्य
  • ग्रामीण विकास एवं पंचायतें

डॉ. रवजोत सिंह

  • स्थानीय सरकार
  • संसदीय मामले

गुरमीत सिंह खुदियां

  • कृषि एवं किसान कल्याण
  • पशुपालन एवं मत्स्य पालन तथा डेयरी विकास
  • खाद्य प्रसंस्करण

मोहिंदर भगत

  • रक्षा सेवा कल्याण
  • स्वतंत्रता सेनानी
  • बागवानी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। पंजाब से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।