1. Hindi News
  2. पंजाब
  3. पंजाब में गाड़ियां हुईं महंगी, मान सरकार ने बढ़ाया कर; जानें नई दरें

पंजाब में गाड़ियां हुईं महंगी, मान सरकार ने बढ़ाया कर; जानें नई दरें

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : Aug 22, 2024 09:08 pm IST,  Updated : Aug 22, 2024 09:08 pm IST

मान सरकार ने कार और दोपहिया वाहन पर कर में एक प्रतिशत तक की बढ़ोतरी की है। इससे राज्य में इन वाहनों की लागत बढ़ जाएगी।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : REPRESENTATIVE IMAGE

फेस्टिवल सीजन शुरू होने से पहले पंजाब सरकार ने नए वाहनों की खरीद को महंगा कर दिया है। पंजाब की मान सरकार ने कार और दोपहिया वाहन पर कर में एक प्रतिशत तक की बढ़ोतरी की है। इससे राज्य में इन वाहनों की लागत बढ़ जाएगी। परिवहन विभाग की अधिसूचना के अनुसार, मोटर वाहन कर की नई दरें वाहन की वास्तविक कीमत पर लगाई जाएंगी। मोटर वाहन करों में बढ़ोतरी त्योहारों से पहले की गई है। 

चार पहिया वाहनों की नई दरें

नई दरों के अनुसार, 15 लाख रुपये तक की लागत वाले चार पहिया वाहन पर कर 9 प्रतिशत से बढ़ाकर 9.5 प्रतिशत कर दिया गया है, जिसका मतलब है कि वाहन की कीमत 7,500 रुपये तक बढ़ जाएगी। 15 लाख रुपये से अधिक लेकिन 25 लाख रुपये तक की लागत वाले चार पहिया वाहन की कीमत में लगभग 25,000 रुपये की बढ़ोतरी होगी। इसका कारण कर की दर एक प्रतिशत बढ़ाकर 12 प्रतिशत कर दी गई है। 

25 लाख अधिक कीमत वाली गाड़ियां

अधिसूचना के अनुसार, विभाग ने 25 लाख रुपये से अधिक कीमत वाले वाहनों के लिए एक और श्रेणी जोड़ी है और इस पर 13 प्रतिशत की दर से कर लगाया गया है। एक लाख रुपये तक की लागत वाले दोपहिया वाहनों के लिए मोटर वाहन कर 0.5 प्रतिशत बढ़ाकर 7.5 प्रतिशत कर दिया गया है।

दोपहिया वाहनों की नई दरें क्या है? 

अधिसूचना के अनुसार, यदि दोपहिया वाहन की कीमत एक लाख रुपये से अधिक है, लेकिन दो लाख रुपये से अधिक नहीं है, तो कर की दर 10 प्रतिशत होगी। अधिसूचना के अनुसार, दो लाख रुपये से अधिक की लागत वाले दोपहिया वाहन पर 11 प्रतिशत मोटर वाहन कर लगेगा। (भाषा इनपुट के साथ)

ये भी पढ़ें- 

कोलकाता रेप-मर्डर केस: दुर्गा पूजा समितियों ने जताया विरोध, CM ममता के अनुदान को ठुकराया

AAP सांसद संजय सिंह को इलाहाबाद HC से बड़ी राहत, ट्रायल कोर्ट में नहीं करना होगा सरेंडर

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। पंजाब से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।