1. Hindi News
  2. पंजाब
  3. चंडीगढ़
  4. पंजाब आए 13 ईरानी पर्यटकों में कोरोना वायरस का शक, अमृतसर के होटल में पृथक रखा गया

पंजाब आए 13 ईरानी पर्यटकों में कोरोना वायरस का शक, अमृतसर के होटल में पृथक रखा गया

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 06, 2020 02:25 pm IST,  Updated : Mar 06, 2020 02:25 pm IST

ईरान से आए 13 पर्यटकों के एक समूह को अमृतसर के एक होटल में पृथक रखा गया और उन्हें स्वास्थ्य जांच पूरी होने से पहले बाहर जाने से मना किया गया है।

Corona Virus- India TV Hindi
Corona Virus

चंडीगढ। ईरान से आए 13 पर्यटकों के एक समूह को अमृतसर के एक होटल में पृथक रखा गया और उन्हें स्वास्थ्य जांच पूरी होने से पहले बाहर जाने से मना किया गया है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि वे बृहस्पतिवार की रात अमृतसर पहुंचे थे। 

अमृतसर की सिविल सर्जन प्रभदीप कौर ने बताया कि उन्हें (पर्यटकों को) होटल के कमरों में ही पृथक रखा गया है। उन्होंने बताया कि हम उनकी चिकित्सकीय जांच कर रहे हैं और एहतियात के तौर पर सभी पर्यटकों से जांच खत्म होने तक होटल से बाहर नहीं जाने को कहा गया है। 

कौर ने कहा, ''अगर इनमें से एक में भी लक्षण (कारोनो वायरस के) पाए जाते हैं तो नमूने लिए जाएंगे।''

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Chandigarh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पंजाब