1. Hindi News
  2. पंजाब
  3. 'कार को ₹1500, बाइक को ₹500 का ही तेल मिलेगा', चंडीगढ़ में पेट्रोल पंप पर लगे पोस्टर ने उड़ाई नींद; DC बोले- अफवाह न फैलाएं

'कार को ₹1500, बाइक को ₹500 का ही तेल मिलेगा', चंडीगढ़ में पेट्रोल पंप पर लगे पोस्टर ने उड़ाई नींद; DC बोले- अफवाह न फैलाएं

 Reported By: Puneet Pareenja, Edited By: Khushbu Rawal
 Published : May 18, 2026 06:47 pm IST,  Updated : May 18, 2026 06:47 pm IST

चंडीगढ़ में पेट्रोल-डीजल को लेकर लगाए गए पोस्टर से अफरा-तफरी मच गई। सेक्टर-17 के एक पेट्रोल पंप पर टू-व्हीलर के लिए 500 और फोर-व्हीलर के लिए 1500 रुपये की लिमिट के नोटिस लगा दिए गए, जिसके बाद पूरे शहर में अफवाह का माहौल बन गया।

चंडीगढ़ में पेट्रोल...- India TV Hindi
चंडीगढ़ में पेट्रोल पंप पर लगे पोस्टर से मचा हड़कंप। Image Source : REPORTER INPUT

चंडीगढ़ में आज एक पेट्रोल पंप के कर्मचारियों की वजह से अफरा-तफरी का माहौल तब बन गया जब सेक्टर 17 में संचालित हिंदुस्तान पेट्रोलियम के इस पंप के बाहर पेट्रोल और डीजल खरीदने के लिए लिमिट फिक्स करने के पोस्टर लगा दिए गए। दोपहिया वाहनों के लिए 500 रुपये और चारपहिया वाहनों के लिए 1500 रुपये की लिमिट बताते हुए ये पोस्टर लगाए गए। इसके बाद पूरे शहर में एक अफवाह का माहौल बन गया कि चंडीगढ़ में पेट्रोल-डीजल की किल्लत आने वाले दिनों में हो सकती है।

DC ने जारी किया बयान

इसके बाद तुरंत ही प्रशासन एक्शन में आया और पेट्रोल पंप मालिक से बात की गई और वहां लगे पोस्टरों को हटाया गया। चंडीगढ़ DC की तरफ से एक स्टेटमेंट जारी करके कहा गया कि चंडीगढ़ में पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति की कोई कमी नहीं है, अफवाह ना फैलाई जाएं।

लिमिट फिक्स का पोस्टर लगाने के पीछे वजह क्या?

दरअसल, इस पेट्रोल पंप के पास लिमिटेड पेट्रोल-डीजल का स्टॉक ही बचा था और आपूर्ति के लिए गाड़ी नहीं पहुंची थी। पेट्रोल पंप मालिक का कहना है कि इसके बाद पेट्रोल पंप के कर्मचारियों ने इस मंशा के साथ ये पोस्टर लगा दिए कि किसी को भी पेट्रोल पंप से खाली वापस ना लौटाया जाए और एक लिमिट में पेट्रोल-डीजल तब तक दिया जाए तब तक कि दूसरी गाड़ी पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति लेकर नहीं पहुंचती। लेकिन इस वजह से कंफ्यूजन पैदा हो गया और कुछ देर के लिए पूरे शहर में अफवाहों का बाजार गर्म हो गया।

पेट्रोल पंप मालिक ने मांगी माफी

हालांकि चंडीगढ़ डीसी की ओर से जारी किए गए बयान के सामने आने के बाद और पेट्रोल पंप मालिक के द्वारा माफी मांग लिए जाने के बाद ये पूरा मामला सुलट गया। फिलहाल शहर में किसी तरह की पेट्रोल-डीजल की कोई किल्लत की बात अब तक सामने नहीं आई है।

यह भी पढ़ें-

Explainer: पेट्रोल-डीजल खरीदने में कितना खर्च करते हैं भारतीय? पाकिस्तान, नेपाल के हालात बेहद खराब

पेट्रोल-डीजल कम खर्च करने पर PM मोदी की नसीहत ना मानने वाले 7 BJP नेताओं को चेतावनी, पार्टी ने किया तलब

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। पंजाब से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।