1. Hindi News
  2. पंजाब
  3. गुरदासपुर एनकाउंटर: ASI और होमगार्ड के हत्यारे को पुलिस ने किया ढेर, मुठभेड़ के दौरान SHO की गाड़ी भी पलटी

गुरदासपुर एनकाउंटर: ASI और होमगार्ड के हत्यारे को पुलिस ने किया ढेर, मुठभेड़ के दौरान SHO की गाड़ी भी पलटी

 Reported By: Puneet Pareenja, Edited By: Malaika Imam
 Published : Feb 25, 2026 01:15 pm IST,  Updated : Feb 25, 2026 01:17 pm IST

ये मुठभेड़ पुराना शाला इलाके में हुई। मरने वाला आरोपी रणजीत सिंह है। पुलिस उसे पकड़ने के लिए गई थी, लेकिन उसने फायरिंग कर दी।

पुलिस ने एनकाउंटर में आरोपी को किया ढेर- India TV Hindi
पुलिस ने एनकाउंटर में आरोपी को किया ढेर Image Source : REPORTER INPUT

पंजाब के गुरदासपुर जिले के पुराना शाला इलाके में मंगलवार तड़के हुई एक भीषण मुठभेड़ में पुलिस ने रणजीत सिंह नाम के आरोपी को मार गिराया है। रणजीत सिंह पर ड्यूटी पर तैनात एक ASI और होमगार्ड जवान की हत्या का आरोप था।

जानकारी के अनुसार, पुलिस को सूचना मिली थी कि पुलिसकर्मियों की हत्या में शामिल आरोपी पुराना शाला इलाके में छिपा है। जब पुलिस की टीम उन्हें गिरफ्तार करने पहुंची, तो आरोपी रणजीत सिंह ने सरेंडर करने के बजाय पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोलियां चलाईं, जिसमें रणजीत सिंह मौके पर ही ढेर हो गया।

पीछा करते हुए पलटी SHO की गाड़ी

इस एनकाउंटर के दौरान आरोपियों का पीछा करने और घेराबंदी करने के दौरान SHO दोरांगला की गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। हालांकि, इसके बावजूद पुलिस की टीम ने एनकाउंटर को अंजाम दे दिया।

कैसे हुआ आरोपियों का खुलासा?

इस मामले में सबसे पहले आलिनंगल इलाके से दिलावर सिंह नाम के एक संदिग्ध को दबोचा गया था। उससे हुई पूछताछ में आदियां गांव के दो भाइयों- रणजीत सिंह और इंद्रजीत सिंह के नाम सामने आए। इसी सुराग के आधार पर पुलिस ने आज सुबह घेराबंदी शुरू की।

पुलिस ने इस जघन्य हत्याकांड में शामिल सभी आरोपियों की पहचान कर ली है। हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि आरोपियों ने ASI और होमगार्ड जवान की हत्या किस रंजिश या मकसद से की थी। पुलिस अन्य फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है।

ये भी पढ़ें-

10वीं परीक्षा के दौरान छात्रा बनी मां, गणित का पेपर छोड़ गई बाथरूम; बच्चे को दिया जन्म

वंदे भारत की चपेट में आने से पति-पत्नी और मासूम की मौत, रेलवे ट्रैक पार करते समय हुआ हादसा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। पंजाब से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।