1. Hindi News
  2. पंजाब
  3. Live: पंजाब में किसानों का रेल रोको आंदोलन शुरू, जानें कहां कहां थम गए हैं ट्रेनों के पहिए

Live: पंजाब में किसानों का रेल रोको आंदोलन शुरू, जानें कहां कहां थम गए हैं ट्रेनों के पहिए

 Edited By: Kajal Kumari @lallkajal
 Published : Dec 18, 2024 11:49 am IST,  Updated : Dec 18, 2024 02:23 pm IST

पंजाब में आज किसानों ने रेल रोको आंदोलन का आह्वान किया है। दोपहर 12 बजे से तीन बजे तक पूरे तीन घंटे ट्रेनों की आवाजाही बाधित रहेगी। जानें कहां कहां थमे ट्रेनों के पहिए?

किसानों का रेल रोको आंदोलन आज- India TV Hindi
किसानों का रेल रोको आंदोलन आज Image Source : FILE PHOTO

एमएसपी पर गारंटी कानून समेत अपनी विभिन्न मांगों को लेकर किसान संगठनों ने आज रेल रोको आंदोलन का ऐलान किया है। इसके तहत दोपहर 12 बजे से तीन बजे तक यानी तीन घंटे तक किसानों ने ट्रेनों का चक्का जाम कर दिया है। किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने कहा था कि जगजीत सिंह डल्लेवाल के आमरण अनशन को 22 दिन पूरे हो चुके हैं, लेकिन केंद्र सरकार ने अभी तक किसानों से बात नहीं की। मोदी सरकार किसानों के मुद्दों को डीरेल करना चाहती है। इसी के विरोध में आज किसान 23 जगहों पर ट्रेनों को रोकेंगे। 


किसानों का रेल रोको आंदोलन शुरू

किसानों के आंदोलन के कारण दिल्ली से पंजाब हिमाचल और जम्मू जाने वाली ट्रेनें होंगी प्रभावित।

पंजाब में 23 जगहों पर पटरियों पर बैठे हैं किसान।

पंजाब में इन जगहो पर रोकी गई हैं ट्रेनें

-मोगा का जितवाल, डगरू, मोगा स्टेशन

-फरीदकोट का फरीदकोट स्टेशन

-गुरदासपुर का प्लेटफॉर्म कादियां, फतेहगढ़ चूड़ियां, बटाला प्लेटफॉर्म

-जालंधर का लोहियां खास, फिल्लौर, जालंधर कैंट, ढिल्लवां

-पठानकोट का परमानंद प्लेटफॉर्म

-होशियारपुर का टांडा, दसूहा, होशियारपुर प्लेटफॉर्म, मडियाला और माहिलपुर

-फिरोज़पुर का मखू, मलां वाला, तलवंडी भाई, बस्ती टैंकां वाली, जगराांव

-लुधियाना का साहनेवाल

-पटियाला कारेलवे स्टेशन पटियाला, शंभू स्टेशन

-मोहाली का रेलवे स्टेशन फेस 11 मोहाली

-संगरूर का सुनाम

-मलैरकोटला का अहमदगढ़

-मानसा का मानसा मेन, बरेटा

-रूपनगर का रेलवे स्टेशन रूपनगर

-अमृतसर का देवीदासपुरा, ब्यास, पंधेर कलां, काठू नंगल, रमदास, जहानगीर, झंडे

-फाजिल्का का रेलवे स्टेशन फाजिल्का

-तरनतारन का पट्टी, खेमकरण, रेलवे स्टेशन तरनतारन

-नवांशहर का बहराम

-बठिंडा का रामपुरा

-कपूरथला का हमीरा, सुल्तानपुर, लोदी और फगवाड़ा

-मुक्तसर का मलोट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। पंजाब से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।