1. Hindi News
  2. पंजाब
  3. Video: खुले गटर में गिरा बच्चा, लोगों ने तुरंत रस्सी डालकर बचाया, नगर निगम की लापरवाही से नाराज

Video: खुले गटर में गिरा बच्चा, लोगों ने तुरंत रस्सी डालकर बचाया, नगर निगम की लापरवाही से नाराज

 Edited By: Shakti Singh
 Published : Apr 26, 2026 02:11 pm IST,  Updated : Apr 26, 2026 02:11 pm IST

खुले गटर में बच्चे के गिरते ही आसपास के लोग जुट गए और तुरंत रस्सी फेंकी। बच्चे ने रस्सी पकड़ ली और लोगों ने उसे बाहर खींच लिया। अगर थोड़ी भी देरी होती तो बच्चे की जान बचाना मुश्किल हो सकता था, क्योंकि गटर बेहद संकरा था।

Gutter- India TV Hindi
गटर में गिरा बच्चा Image Source : REPORTER INPUT

पंजाब के लुधियाना में नगर निगम की लापरवाही के कारण एक मासूम बच्चे की जान जा सकती थी। अगर स्थानीय लोगों ने तुरंत सूझबूझ दिखाते हुए उसे रेस्क्यू नहीं किया होता तो बच्चे की मौत तय थी। लुधियाना नगर निगम की लापरवाही का वीडियो समराला चौक से सामने आया है। शुक्रवार के दिन सड़क किनारे खुले गटर में खेलते समय एक मासूम बच्चा गिर गया। आसपास के लोगों ने चंद ही मिनट में वक्त रहते ही उसे बचा लिया और एक बड़ा हादसा टल गया।

जैसे ही बच्चा ढक्कन टूटे हुए गटर में जा गिरा, वैसे ही बच्चे के साथियों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। बच्चों का शोर सुनकर आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और रस्सी की मदद से काफी मशक्कत के बाद उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया, जिससे उस बच्चे की जान बच गई। 

खेलते समय गटर में गिरा बच्चा

जानकारी के अनुसार बच्चा अपने साथियों के साथ खेल रहा था, तभी उसका पैर फिसल गया और वह गटर में जा गिरा। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस गटर का ढक्कन कई दिनों से टूटा पड़ा था। इस घटना के में लुधियाना नगर निगम प्रशासन की लापरवाही साफ नर आ रही है और यह कोई पहला हादसा नहीं है। इससे पहले भी ऐसी कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं, मगर लुधियाना नगर निगम ना तो इससे कोई सबक ले रहा है और ना ही इस विभाग को ऐसी घटनाओं से कोई भी फर्क नहीं पड़ रहा है।

(लुधियाना से तुषार भारती की रिपोर्ट)

यह भी पढ़ें-

पंजाब सरकार ने हरभजन सिंह की सुरक्षा वापस ली, घर के बाहर से हटे सुरक्षाकर्मी

लुधियाना की स्टील फैक्ट्री में जोरदार धमाके के साथ लगी आग, 7 महिला मजदूर घायल

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। पंजाब से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।