1. Hindi News
  2. पंजाब
  3. लुधियाना की स्टील फैक्ट्री में जोरदार धमाके के साथ लगी आग, 7 महिला मजदूर घायल

लुधियाना की स्टील फैक्ट्री में जोरदार धमाके के साथ लगी आग, 7 महिला मजदूर घायल

 Edited By: Amar Deep @amardeepmau
 Published : Apr 25, 2026 11:33 pm IST,  Updated : Apr 25, 2026 11:33 pm IST

पंजाब के लुधियान में एक स्टील फैक्ट्री में आग लग गई। आग लगने की वजह से सात महिला मजदूर झुलस गई हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

स्टील फैक्ट्री में लगी आग। - India TV Hindi
स्टील फैक्ट्री में लगी आग। Image Source : PTI/REPRESENTATIVE IMAGE

लुधियाना: इस वक्त की बड़ी खबर पंजाब के लुधियाना से सामने आ रही है। यहां दोराहा के पास शनिवार को एक इस्पात कारखाने में विस्फोट हो गया। धमाके के बाद फैक्ट्री में आग लग गई। बताया जा रहा है कि आग लगने की वजह से फैक्ट्री में काम कर रही सात महिला मजदूर झुलस गई हैं। फिलहाल सभी घायलों को आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। पुलिस की टीम मामले की जांच कर रही है। वहीं दमकल विभाग ने आग पर काबू पा लिया है।

सात महिला मजदूर झुलसीं

अधिकारियों ने बताया कि आग ने तेजी से पूरी कारखाने को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे वहां से धुएं का गुबार उठता देखा गया। आग पर काबू पाने के लिए दमकल की कई गाड़ियों को भेजा गया। दोराहा के थाना प्रभारी (SHO) आकाश दत्त ने बताया कि आग लगने की इस घटना में सात महिला श्रमिक झुलस गई हैं। उन्होंने बताया कि इनमें से दो महिलाओं कादोन गांव की मीना और अंजलि की हालत गंभीर है, जिन्हें लुधियाना के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि अभी घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

गुरुग्राम की फैक्ट्री में भी लगी आग

एक अन्य मामले में हरियाणा में गुरुग्राम में भी फैक्ट्री में आग लगने से एनएसी गोदाम सुपरवाइजर की मौत हो गई। घटना खेरकी दौला इलाके की बताई जा रही है। अधिकारियों ने बताया कि सुपरवाइजर का एक अस्पताल में इलाज चल रहा था। उन्होंने कहा कि आग की घटना में झुलसा एक अन्य कर्मी अस्पताल में भर्ती है। सुपरवाइजर के पिता ने साजिश और लापरवाही का आरोप लगाया है। पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद सुपरवाइजर का शव परिवार को सौंप दिया गया है। उसने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। 

यह भी पढ़ें-

चुनाव के बीच नॉर्थ 24 परगना में जोरदार धमाका, दहशत में इलाके के लोग; मचा हड़कंप

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। पंजाब से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।