1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. चुनाव के बीच नॉर्थ 24 परगना में जोरदार धमाका, दहशत में इलाके के लोग; मचा हड़कंप

चुनाव के बीच नॉर्थ 24 परगना में जोरदार धमाका, दहशत में इलाके के लोग; मचा हड़कंप

 Reported By: Onkar Sarkar Edited By: Amar Deep
 Published : Apr 25, 2026 05:03 pm IST,  Updated : Apr 25, 2026 05:07 pm IST

पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना जिले में शनिवार को एक जोरदार धमाके की आवाज सुनी गई। धमाके की आवाज इतनी तेज थी कि स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

नॉर्थ 24 परगना में जोरदार धमाका।- India TV Hindi
नॉर्थ 24 परगना में जोरदार धमाका। Image Source : REPORTER INPUTE

नॉर्थ 24 परगना: जिले के नोवापारा पुलिस स्टेशन के इलाके में एक जोरदार धमाका हुआ। इलाके के लोगों ने पुलिस स्टेशन एरिया में एक खाली पड़े घर के अंदर ज़ोरदार आवाज़ सुनी। उन्हें शक है कि ये बम धमाका हो सकता है। हालांकि अभी पुख्ता तौर पर पता नहीं चल पाया है कि ये ब्लास्ट कैसे हुआ है। फिलहाल बम स्क्वॉड को इन्फॉर्म कर दिया गया है। बम डिस्पोजल स्क्वॉड के आने पर ये साफ हो जाएगा कि धमाके की वजह क्या थी।

खाली पड़े घर के अंदर धमाका

दरअसल, पूरा मामला नॉर्थ 24 परगना जिले के नोवापारा पुलिस स्टेशन इलाके का है, जहां एक जोरदार धमाका हुआ। इलाके के लोगों ने पुलिस स्टेशन एरिया में एक खाली पड़े घर के अंदर जोरदार धमाके की आवाज सुनी। उन्हें शक है कि यह बम धमाका हो सकता है। पुलिस अभी भी यह पता लगा रही है यह बम धमाका था या इसकी वजह कुछ और है। 

जांच में जुटी टीम

हालांकि पुलिस ने बम स्क्वॉड को को इस धमाके के बारे में सूचित कर दिया है। वहीं बम डिस्पोजल स्क्वॉड के आने पर यह साफ हो जाएगा कि बम धमाका हुआ था या खाली पड़े घर की छत गिरने से तेज़ आवाज़ आई थी। वहीं इस धमाके की वजह से इलाके के लोगों में दहशत का माहौल है। लोगों का कहना है कि धमाके की आवाज काफी तेज थी। 

दो चरणों में विधानसभा चुनाव

बता दें कि पश्चिम बंगाल में 7 मई 2026 को सरकार का कार्यकाल समाप्त हो जाएगा। ऐसे में चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल में मतदान कराने का ऐलान कर दिया है। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव से जुड़ी तारीखों की घोषणा भी कर दी गई है। चुनाव आयोग के मुताबिक यहां दो चरणों में चुनाव कराए जाने का ऐलान किया है। पहले चरण में 152 विधानसभा सीटों पर 23 अप्रैल को मतदान हो गया है, जबकि दूसरे चरण का मतदान 142 विधानसभा सीटों पर 29 अप्रैल को होगा। वहीं चुनाव के परिणाम 4 मई को घोषित किए जाएंगे। 

यह भी पढ़ें-

भगवंत मान ने राष्ट्रपति से मिलने के लिए मांगा समय, विधायकों संग करेंगे मुलाकात

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। पश्चिम बंगाल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।