1. Hindi News
  2. पंजाब
  3. पंजाब में पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 15 SSP समेत 18 अफसरों का ट्रांसफर

पंजाब में पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 15 SSP समेत 18 अफसरों का ट्रांसफर

 Published : Aug 02, 2024 10:55 pm IST,  Updated : Aug 02, 2024 10:55 pm IST

पंजाब सरकार ने शुक्रवार को एक बड़ा कदम उठाते हुए कुल 28 पुलिस अधिकारियों का ट्रांसफर कर दिया जिनमें 15 SSP भी शामिल हैं।

Punjab Police Transfer, Punjab Police News, Punjab- India TV Hindi
पंजाब पुलिस के कई बड़े अफसरों का ट्रांसफर किया गया है। Image Source : PTI FILE

चंडीगढ़: पंजाब सरकार ने एक बड़ा कदम उठाते हुए 15 वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों समेत 28 पुलिस अधिकारियों का तबादला कर दिया है। एक आधिकारिक आदेश में इस बारे में जानकारी देते हुए कहा गया कि IPS ऑफिसर नानक सिंह को वरुण शर्मा की जगह पटियाला का वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक यानी कि SSP नियुक्त किया गया है। वहीं, शर्मा को सहायक महानिरीक्षक, प्रोविजनिंग और सड़क सुरक्षा बल के SSP की जिम्मेदारी दी गई है। आदेश के मुताबिक, IPS अमनीत कोंडल बठिंडा की SSP होंगी। वह IPS दीपक पारीक की जगह लेंगी। पारीक अब साहिबजादा अजीत सिंह नगर के SSP के रूप में काम करेंगे।

बटाला के SSP बने सुहैल कासिम मीर

IPS भागीरथ सिंह मीणा मानसा के SSP होंगे, जबकि IPS गौरव तूरा तरनतारन के SSP के रूप में कार्यभार संभालेंगे। IPS अंकुर गुप्ता को मोगा का SSP नियुक्त किया गया है। वह विवेक शील सोनी की जगह लेंगे, जिन्हें सहायक महानिरीक्षक कार्मिक का प्रभार दिया गया है। IPS सुहैल कासिम मीर को बटाला का SSP नियुक्त किया गया है। वह IPS अश्विनी गोत्याल की जगह लेंगे जो अब सहायक महानिरीक्षक (HRD) और SSP , खन्ना के रूप में जिम्मेदारी संभालेंगे। आदेश के मुताबिक, IPS प्रज्ञा जैन को फरीदकोट और IPS तुषार गुप्ता को मुक्तसर का SSP नियुक्त किया गया है।

नवीन सिंगला बने जालंधर रेंज के उपमहानिरीक्षक

IPS चरणजीत सिंह अमृतसर ग्रामीण के SSP के रूप में काम करेंगे। IPS जीएस भुल्लर को महानिरीक्षक, प्रोविजनिंग नियुक्त किया गया है, जबकि राकेश कौशल को अपराध शाखा का उपमहानिरीक्षक नियुक्त किया गया है। आदेश के अनुसार, IPS नवीन सिंगला को जालंधर रेंज का उपमहानिरीक्षक और IPS हरजीत सिंह को उपमहानिरीक्षक सतर्कता नियुक्त किया गया है। IPS सतिंदर सिंह उपमहानिरीक्षक बॉर्डर रेंज (अमृतसर) और अश्वनी कपूर उपमहानिरीक्षक फरीदकोट रेंज का पदभार संभालेंगे।

वरिंदर सिंह बराड़ को फाजिल्का का SSP बनाया गया

आदेश में कहा गया कि IPS गुरमीत चौहान को गैंगस्टर रोधी टास्क फोर्स का सहायक महानिरीक्षक नियुक्त किया गया है। वहीं, पंजाब पुलिस सेवा के अधिकारी गगन अजीत सिंह को मालेरकोटला का SSP  और डीएस ढिल्लों को पठानकोट का SSP नियुक्त किया गया है। पंजाब पुलिस सेवा के अधिकारी वरिंदर सिंह बराड़ को फाजिल्का का SSP और हरकमलप्रीत सिंह औलख को जालंधर ग्राणीण का SSP बनाया गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। पंजाब से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।