1. Hindi News
  2. पंजाब
  3. मोगा पुलिस ने अवैध हथियार गिरोह का किया भंडाफोड़, पकड़े गए 6 बदमाश, 8 पिस्टल और 16 जिंदा कारतूस बरामद

मोगा पुलिस ने अवैध हथियार गिरोह का किया भंडाफोड़, पकड़े गए 6 बदमाश, 8 पिस्टल और 16 जिंदा कारतूस बरामद

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Sep 17, 2024 09:42 pm IST,  Updated : Sep 17, 2024 09:48 pm IST

पंजाब के मोगा में पुलिस ने बंबीहा गैंग के गैंगस्टर लक्की पटियाल के गुर्गों को अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है। बदमाशों से आठ पिस्टल और 16 कारतूस मिले हैं।

पुलिस को 8 पिस्तौल और16 जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं - India TV Hindi
पुलिस को 8 पिस्तौल और16 जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं Image Source : SOCIAL MEDIA

मोगा पुलिस के हाथ एक बड़ी सफलता लगी है। पुलिस ने मध्य प्रदेश से संचालित एक अंतर-राज्यीय अवैध हथियार गिरोह का भंडाफोड़ किया है। जिसमें लकी पटियाल गिरोह के 6 साथियों को गिरफ्तार किया गया है और उनके पास से 8 पिस्तौल, 16 जिंदा कारतूस और एक फोर्ड एंडेवर कार बरामद की गई है। ये लोग आपराधिक गिरोहों को हथियार सप्लाई करने में शामिल थे। पकड़े गए सभी बदमाशों पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है और आगे की जांच चल रही है ताकि इनके आगे और पीछे के संबंधों का पता लगाया जा सके। इस बात की जानकारी DGP पंजाब पुलिस गोरव यादव ने दी। डीजीपी ने बताया कि पकड़े गए सभी बदमाश बंबीहा गैंग के गैंगस्टर लक्की पटियाल के लिए काम करते हैं। लक्की पटियाल चंडीगढ़ के गांव खुड्डा लाहौरा का रहने वाला है जो कि इस समय विदेश में है। आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। वहीं, मामले की जांच की जा रही है। उम्मीद है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद अन्य कई मामलों को लेकर खुलासे हो सकते हैं। 

DGP पंजाब पुलिस ने दी जानकारी

पंजाब पुलिस की इस कामयाबी को DGP पंजाब पुलिस गौरव यादव ने अपने एक्स हैंडल से इस ऑपरेशन के बारे में जानकारी दी। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा कि, "माननीय मुख्यमंत्री भगवंत मान के निर्देशानुसार संगठित अपराध को समाप्त करने तथा राज्य में शांति एवं सद्भाव बनाए रखने के लिए पंजाब पुलिस पूरी तरह प्रतिबद्ध है। साथ ही उन्होंने अपने पोस्ट में पंजाब पुलिस और सीएम भगवंत मान को भी टैग किया है। 

महीने भर पहले छह पिस्टल, सात मैगजीन और 41 कारतूस के साथ पकड़े गए थे 4 बदमाश

लगभग 1 महीने पहले मोगा पुलिस ने एक बड़े वारदात को नाकाम करते हुए खुखराना दाना मंडी से चार बदमाशों को गिरफ्तार किया था, जो किसी बड़ी वारदात की फिराक में थे। आरोपियों से पुलिस ने बड़ी मात्रा में हथियार भी बरामद किए गए थे, जिसमें आरोपियों के पास से छह पिस्टल, सात मैगजीन और 41 जिंदा कारतूस मिले थे। पकड़े गए चारों आरोपी एक मारुति कार में सवार थे। पुलिस ने कार को भी कब्जे में लिया था। आरोपियों में दो मोगा जिला के रहने वाले और दो अन्य फिरोजपुर जिला के रहने वाले थे।

ये भी पढ़ें:

चंडीगढ़ धमाके का दूसरा आरोपी भी गिरफ्तार, कोठी पर किया था ग्रेनेड से हमला

दुबई और सर्बिया के रास्ते पंजाब का खूंखार अपराधी अमृतपाल सिंह भाग गया था ऑस्ट्रिया, अब आया पुलिस के चंगुल में

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। पंजाब से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।