1. Hindi News
  2. पंजाब
  3. AAP से पंजाब के लोग पीड़ित हैं, 2024 के संसदीय चुनाव में कांग्रेस बड़े अंतर से वापस आएगी- प्रताप सिंह बाजवा

AAP से पंजाब के लोग पीड़ित हैं, 2024 के संसदीय चुनाव में कांग्रेस बड़े अंतर से वापस आएगी- प्रताप सिंह बाजवा

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : Jul 22, 2023 04:21 pm IST,  Updated : Jul 22, 2023 04:27 pm IST

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रताप सिंह बाजवा ने कहा कि राज्य आर्थिक, कानून-व्यवस्था और अन्य तरह से भी पीड़ित है। मुझे यकीन है कि 2024 के संसदीय चुनावों में कांग्रेस बड़े अंतर से वापस आएगी।

प्रताप सिंह बाजवा- India TV Hindi
प्रताप सिंह बाजवा Image Source : PTI

पंजाब के नेता विपक्ष और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रताप सिंह बाजवा ने राज्य में आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन के सवाल पर एक बार फिर बयान देते हुए कहा कि कभी भी इसका जिक्र नहीं हुआ। उन्होंने पूछा, हमें AAP के साथ गठबंधन क्यों करना चाहिए? बाजवा ने कहा कि कांग्रेस लंबे वक्त से पंजाब की दो प्रमुख पार्टियों में से एक रही है। लोग बदलाव चाहते थे, इसलिए आम आदमी पार्टी को सत्ता में लाए और लोग 'आप' से पीड़ित हो रहे हैं।

कांग्रेस नेता ने कहा कि पंजाब आर्थिक, कानून-व्यवस्था और अन्य तरह से भी पीड़ित है। मुझे यकीन है कि 2024 के संसदीय चुनावों में कांग्रेस बड़े अंतर से वापस आएगी। उन्होंने कहा कि गठबंधन का नेतृत्व बीजेपी कर रही है और दूसरे का कांग्रेस, इसलिए जब लोग वोट देंगे तो वे या तो बीजेपी के लिए या कांग्रेस के लिए होगा। 

"आम आदमी पार्टी के साथ कोई गठबंधन नहीं"

इससे पहले प्रताप सिंह बाजवा ने गुरुवार को कहा था कि पंजाब में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के साथ कोई गठबंधन नहीं होगा। बाजवा ने बताया कि उन्होंने पंजाब में पार्टी के कैडर और नेताओं के रुख के बारे में केंद्रीय नेतृत्व को पहले ही सूचित कर दिया है। बाजवा का बयान पंजाब कांग्रेस प्रमुख अमरिंदर सिंह राजा वाडिंग के उस बयान के एक दिन बाद आया, जिसमें उन्होंने कहा था कि उनकी पार्टी राज्य में सार्वजनिक मुद्दों पर सत्तारूढ़ आप के खिलाफ लड़ाई जारी रखेगी।

हम उनका चेहरा भी देखने को तैयार नहीं हैं- कांग्रेस नेता

कांग्रेस नेता प्रताप सिंह बाजवा से जब 'आप' के साथ गठबंधन की संभावना के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि कांग्रेस की प्रदेश इकाई सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी के साथ हाथ नहीं मिलाएगी और उन्होंने दिल्ली में पार्टी नेतृत्व को अपने फैसले के बारे में सूचित कर दिया है। बाजवा ने कहा हम उनका चेहरा भी देखने को तैयार नहीं हैं और आप गठबंधन की बात कर रहे हैं। उनके साथ गठबंधन में कौन प्रवेश करेगा? वे पंजाब विरोधी हैं। इसके साथ ही उन्होंने बाढ़ से निपटने को लेकर भगवंत मान नीत पंजाब सरकार की खराब तैयारियों की भी आलोचना की थी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। पंजाब से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।