1. Hindi News
  2. पंजाब
  3. पंजाब के राज्यपाल का चैलेंज- एक भी घटना बताएं जहां मैंने सरकार के कामकाज में दखल दिया हो

पंजाब के राज्यपाल का चैलेंज- एक भी घटना बताएं जहां मैंने सरकार के कामकाज में दखल दिया हो

 Reported By: PTI, Edited By: Khushbu Rawal
 Published : Jul 28, 2023 09:01 pm IST,  Updated : Jul 28, 2023 09:01 pm IST

पंजाब के राज्यपाल ने कहा, जो भी संविधान का उल्लंघन करता है भले ही वह सरकार क्यों न हो, तो राज्यपाल के रूप में मुझे संविधान की रक्षा करनी होगी।

Punjab Governor Banwarilal Purohit with Chief Minister Bhagwant Mann- India TV Hindi
बनवारीलाल पुरोहित और भगवंत मान Image Source : PTI

चंडीगढ़: पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने गुरुवार को चुनौती दी कि कोई भी एक घटना बताए जहां उन्होंने राज्य सरकार के कामकाज में दखल दिया हो। उनकी यह टिप्पणी तब आई है जब ‘आप’ सरकार और राज भवन के बीच पिछले महीने विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने समेत विभिन्न मुद्दों को लेकर टकराव चल रहा है।

पुरोहित ने जालंधर में पत्रकारों से कहा, ‘‘मैं चुनौती शब्द का इस्तेमाल कर रहा हूं... एक भी घटना बताएं जहां मैंने सरकार के कामकाज में दखल दिया हो। मैंने कभी अपने अधिकार का उल्लंघन नहीं किया और न ही करूंगा।’’ उन्होंने बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करने के दौरान कहा, ‘‘लेकिन जो भी संविधान का उल्लंघन करता है भले ही वह सरकार क्यों न हो, तो राज्यपाल के रूप में मुझे संविधान की रक्षा करनी होगी।’’

राज्यपाल से जब जून में दो दिवसीय सत्र के दौरान पारित चार विधेयकों के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, ‘‘सत्र यदि अवैध है तो उसमें जो काम किया वो तो रह नहीं सकता न वैध।’’

यह भी पढ़ें-

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। पंजाब से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।