पंजाब के गुरदासपुर में बीते सोमवार को एक पुलिसकर्मी के घर के बाहर धमाके की खबर सामने आई थी। ये एक लो-इंटेंसिटी धमाका था और इसमें किसी के भी हताहत होने की सूचना नहीं आई थी। हालांकि, इस घटना ने राज्य की कानून-व्यवस्था पर एक बार फिर से सवाल खड़े कर दिए हैं। कांग्रेस के कई नेताओं ने इस घटना को लेकर भगवंत मान के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी की सरकार पर निशाना साधा है। कांग्रेस सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा ने तो ये तक कह दिया है कि पंजाब की सुरक्षा खतरे में है।
गुरदासपुर ब्लास्ट पर कांग्रेस सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा ने कहा- "जब मुझे ब्लास्ट की खबर मिली तो मैंने डीआईजी को फोन किया। निश्चित रूप से चूक हुई है, खासकर पटियाला पुलिस में, मैंने एसएसपी को कई बार बताया, पंजाब की सुरक्षा खतरे में है, लेकिन न तो भारत सरकार और न ही राज्य सरकार इस पर ध्यान दे रही है। यह 13वां ब्लास्ट है, क्या वे (पुलिस) किसी बड़े ब्लास्ट का इंतजार कर रहे हैं? बीजेपी और मुख्यमंत्री पंजाब को बर्बाद करने की कोशिश कर रहे हैं, हम ऐसा नहीं होने देंगे।"
गुरदासपुर में हुए ब्लास्ट पर कांग्रेस नेता अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने कहा- "यह पहली बार नहीं है जब ब्लास्ट हुआ है, ऐसा अक्सर होता है और पुलिस अपनी नाकामी छिपाने के लिए बहाने बनाती है। यहां कानून व्यवस्था की स्थिति बेहद खराब है। पंजाब पुराने दौर की ओर बढ़ रहा है।"
गुरदासपुर ब्लास्ट पर कांग्रेस नेता प्रताप सिंह बाजवा ने कहा- "आप सरकार पहले दिन से ही विफल है क्योंकि उनके पास कोई अनुभव नहीं है। यही कारण है कि आज पंजाब में कोई भी जीवन या व्यवसाय सुरक्षित नहीं है। यह केंद्र सरकार की भी विफलता है क्योंकि कानून और व्यवस्था पुलिस और अर्धसैनिक बलों की संयुक्त जिम्मेदारी है। ऐसा कोई पुलिस स्टेशन नहीं है जहां ब्लास्ट न हुआ हो।"
ये भी पढ़ें- पंजाब: गर्लफ्रेंड के चक्कर में AAP नेता ने पत्नी की कराई हत्या, पुलिस ने 6 को किया गिरफ्तार, जानें पूरा मामला
पंजाब: गुरदासपुर में पुलिसकर्मी के घर के बाहर धमाका, पुलिस जांच शुरू
संपादक की पसंद