1. Hindi News
  2. पंजाब
  3. पठानकोट के फांगटोली गांव में देखे 7 संदिग्धों में से एक का स्केच जारी, हाई अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां

पठानकोट के फांगटोली गांव में देखे 7 संदिग्धों में से एक का स्केच जारी, हाई अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां

 Edited By: Mangal Yadav
 Published : Jul 24, 2024 05:04 pm IST,  Updated : Jul 24, 2024 05:26 pm IST

पंजाब पुलिस ने पठानकोट के फांगटोली गांव में देखे 7 संदिग्धों में से एक का स्केच जारी कर लोगों से अपील की है कि अगर किसी को इस तरह का कोई व्यक्ति दिखे तो पुलिस को सूचना दें।

फांगटोली गांव में देखे 7 संदिग्धों में से एक का स्केच जारी- India TV Hindi
फांगटोली गांव में देखे 7 संदिग्धों में से एक का स्केच जारी Image Source : INDIA TV

पठानकोट: पंजाब पुलिस ने मंगलवार देर रात पठानकोट के फांगटोली गांव में देखे गए सात संदिग्धों में से एक का स्केच जारी किया है। संदिग्ध आतंकी ने जिस महिला से पीने के लिए पानी मांगा था। उसके तरफ से दी गई जानकारी के आधार पर स्केच जारी किया गया है। गांव में पुलिस और सेना की टीम सर्च अभियान चला रहा है। फिलहाल सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं।

इलाके में चलाया जा रहा सर्च अभियान

 डीएसपी पठानकोट सुमेर सिंह ने कहा कि कल देर रात हमें सूचना मिली कि फांगटोली गांव में लगभग सात संदिग्ध लोगों को देखा गया था। हम सभी एंगल से जांच करेंगे। जिन्होंने उन्हें देखा, उनके अनुसार संदिग्ध लोगों के पास कोई गोला-बारूद नहीं था। डीएसपी ने बताया कि देर रात सात संदिग्ध व्यक्ति पानी मांगने एक महिला के पास पहुंचे। फिर वे जंगल की ओर चले गए। महिला ने सबसे पहले इसकी जानकारी गांववालों को दी, जिसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचित किया।

संदिग्धों के बारे में जानकारी देने की अपील

बता दें कि पंजाब पुलिस ने 7 संदिग्धों में से एक का स्केच जारी किया है और जनता से उनकी पहचान करने की अपील की है। लोग कौन थे या क्या करने आए थे। इनके बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं है। महिला से पानी मांगने के बाद वह व्यक्ति छह अन्य लोगों के साथ चला गया। महिला को उन पर संदेह हुआ और उसने अन्य ग्रामीणों को इसकी जानकारी दी और पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है और अभी तक संदिग्धों की पहचान, मकसद या ठिकाने का पता नहीं लगा पाई है। उन्होंने जनता से ऐसी किसी भी जानकारी के साथ आगे आने का आग्रह किया है जो जांच में सहायता कर सके।

रिपोर्ट- गुरदेव सिंह जोहल

 
 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। पंजाब से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।