1. Hindi News
  2. पंजाब
  3. पंजाब में पारा 3 डिग्री तक लुढ़का, हरियाणा में भी जारी सर्दी का सितम, जानें मौसम अपडेट

पंजाब में पारा 3 डिग्री तक लुढ़का, हरियाणा में भी जारी सर्दी का सितम, जानें मौसम अपडेट

 Edited By: Swayam Prakash
 Published : Feb 13, 2023 03:45 pm IST,  Updated : Feb 13, 2023 03:45 pm IST

मौसम विभाग के अनुसार, पंजाब में बठिंडा का न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस कम पर 3.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पंजाब और हरियाणा में पारा गिरा- India TV Hindi
पंजाब और हरियाणा में पारा गिरा Image Source : FILE PHOTO

पंजाब और हरियाणा के कई इलाकों में सर्द मौसम का सितम जारी है। मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने सोमवार को यह जानकारी दी। मौसम विभाग के अनुसार, पंजाब में बठिंडा का न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस कम पर 3.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, अमृतसर में न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम के साथ 3.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

लुधियाना, पटियाला में भी 5 डिग्री तक पारा

इसके अलावा लुधियाना का न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम पर 7.4 डिग्री सेल्सियस, पटियाला का न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 5.7 डिग्री सेल्सियस, फरीदकोट का न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री सेल्सियस और गुरदासपुर का न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पंजाब और हरियाणा की संयुक्त राजधानी एवं केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम पर छह डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

करनाल में न्यूनतम तापमान 4.4 डिग्री
मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, हरियाणा में तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस कम पर 7.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसी तरह, हिसार में रात का तापमान सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस की कमी के साथ 5.6 डिग्री सेल्सियस, करनाल में न्यूनतम तापमान 4.4 डिग्री सेल्सियस, नारनौल में न्यूनतम तापमान 6.1 डिग्री सेल्सियस, रोहतक में न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस और भिवानी में न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री सेल्सियस रहा। 

रविवार को पंजाब में मिली थी ठंड से थोड़ी राहत
वहीं पिछले दिन मौसम विज्ञान विभाग ने रविवार को बताया था कि पंजाब के अमृतसर में न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री सेल्सियस, लुधियाना में 8.9 डिग्री सेल्सियस, पटियाला में 8.8 डिग्री सेल्सियस, पठानकोट में छह डिग्री सेल्सियस, बठिंडा में 4.4 डिग्री सेल्सियस, फरीदकोट में 4.8 डिग्री सेल्सियस और गुरदासपुर में 10.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

ये भी पढ़ें-

पंजाब की मंत्री ने गरीब दंपति की आंखों की रोशनी लौटाने का किया सफल ऑपरेशन

पंजाब: बीएसफ ने फिरोजपुर सेक्टर में घुसपैठ की कोशिश को नाकाम किया, 3 किलो हेरोइन, पिस्टल और कारतूस बरामद
 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। पंजाब से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।