1. Hindi News
  2. पंजाब
  3. गुरदासपुर और अजनाला में सुबह 5 बजे तक रहेगा पूर्ण ब्लैकआउट, पटाखे फोड़ने पर लगा प्रतिबंध

गुरदासपुर और अजनाला में सुबह 5 बजे तक रहेगा पूर्ण ब्लैकआउट, पटाखे फोड़ने पर लगा प्रतिबंध

 Reported By: Puneet Pareenja, Edited By: Avinash Rai
 Published : May 08, 2025 02:31 pm IST,  Updated : May 08, 2025 05:51 pm IST

भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है। ऐसे में पंजाब की सीमा से सटे जिलों में आतिशबाजी और खासतौर पर तेज धमाके वाले पटाखों पर तत्काल प्रभाव से बैन लगा दिया गया है।

There will be a complete blackout in Gurdaspur from 9 pm to 5 am bursting of crackers is banned- India TV Hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर Image Source : PTI

भारत और पाकिस्तान के बीच सीमा पर तनाव बढ़ता ही जा रहा है। पाकिस्तानी सेना द्वारा सीमा पार से लगातार फायरिंग और शेलिंग की जा रही है। बुधवार को भारतीय सेना ने पाकिस्तान में और पीओके में मौजूद 9 आतंकी ठिकानों पर हमला किया था। इस हमले में 100 से अधिक आतंकवादी मारे गए थे, जिसमें आतंकवादी मसूद अजहर के परिवार के भी 10 लोग थे। वहीं इस बीच एक और बड़ी खबर सामने आई है कि मिसाइल अटैक में भारत ने कंधार प्लेन हाईजैक के मास्टरमाइंड रउफ अजहर को भी मार गिराया है। ऐसे में भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। वहीं पाकिस्तान भारत में निर्दोष लोगों पर हमला कर रहा है।

अजनाला में भी ब्लैकआउट

गुरदासपुर के बाद अब अजनाला में भी ब्लैकआउट रातभर रहेगा। अगले आदेश तक रोजाना शाम 6:30 बजे से सुबह 5:00 तक रहेगा अजनाला में ब्लैकआउट रहेगा। इन आदेशों को सख्ती से लागू करवाने के लिए आदेश दिए गए हैं। आदेशों में एक हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया गया।

गुरदासपुर में पूर्ण ब्लैकआउट का आदेश जारी

ऐसे में पाकिस्तान की सीमा से लगने वाले पंजाब के जिलों में आतिशबाजी और खास तौर पर तेज धमाके के साथ फटने वाले पटाखों पर तत्काल प्रभाव से अगले आदेश तक प्रतिबंध लगा दिया गया है। साथ ही किसी भी शादी-विवाह या अन्य समारोह में भी इनके इस्तेमाल की अनुमति नहीं रहेगी। भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को लेकर गुरदासपुर डीसी ने अगले आदेश तक गुरदासपुर जिले में रात 9 बजे से सुबह 5 बजे तक पूर्ण ब्लैकआउट रखने को लेकर निर्देश दिए हैं। केंद्रीय जेल गुरदासपुर और अस्पतालों में ये हुक्म लागू नहीं होगा। लेकिन यहां की खिड़कियां रात 9 बजे से सुबह 5 बजे तक यहां की खिड़कियां पूरी तरह बंद रहेंगी ताकि रोशनी बाहर ना जाए।

रऊफ अजहर की मौत

बता दें कि पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में भारत की सेनाओं ने पाकिस्तान के खिलाफ 'ऑपरेशन सिंदूर' शुरू किया है। इस ऑपरेशन के तहत भारत ने पाकिस्तान और इसके कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर में आतंकी ठिकानो पर मिसाइल स्ट्राइक किया था। ऑपरेशन सिंदूर में आतंकी रऊफ अजहर की मौत हो गई है। रऊफ असगर IC-814 प्लेन हाई जैक जिसे कंधार प्लेन हाई जैक के नाम से जाना जाता है उसका मास्टरमाइंड था। बता दें कि इस हमले के बाद से ही पाकिस्तान सरकार और वहां की मीडिया द्वारा भारत के खिलाफ जहर उगला जा रहा है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। पंजाब से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।