1. Hindi News
  2. पंजाब
  3. पंजाब में बाढ़ प्रभावित इलाके में राशन बंटने के दौरान आपस में भिड़ी महिलाएं, एक-दूसरे से बैग छीनते नजर आई

पंजाब में बाढ़ प्रभावित इलाके में राशन बंटने के दौरान आपस में भिड़ी महिलाएं, एक-दूसरे से बैग छीनते नजर आई

 Edited By: Mangal Yadav @MangalyYadav
 Published : Sep 12, 2025 10:01 pm IST,  Updated : Sep 12, 2025 10:06 pm IST

पंजाब में फाजिल्का में राशन को लेकर महिलाएं आपस में भिड़ गई। दो महिलाओं के बीच हाथापाई भी हुई। इसका वीडियो भी सामने आय़ा है।

 फाजिल्का में राशन को लेकर विवाद- India TV Hindi
फाजिल्का में राशन को लेकर विवाद Image Source : REPORTER INPUT

पंजाब के फाजिल्का में बाढ़ प्रभावित इलाके में राशन बंटने के दौरान कुछ महिलाएं आपस में लड़ने लगी। दो महिलाओं में हाथापाई भी हुई। दरअसल फाजिल्का के सरहदी इलाके में बाढ़ आई हुई है। जहां रोजाना समाज सेवी संस्थाओं के लोग राशन लेकर पीड़ित लोगों की मदद करने के लिए पहुंच रहे हैं। इस बीच एक वीडियो सामने आया है जिसमें लोग राशन को लेकर आपस में भिड़ते दिखाई दे रहे हैं। महिलाएं राशन के बैग एक दूसरे से छीन रही हैं। हालांकि प्रशासन का कहना है कि उनके द्वारा लोगों तक राहत सामग्री पहुंचाई गई है।

राशन लेकर जा रही गाड़ी को गांव के लोगों ने घेरा

जानकारी देते हुए गांव रेते वाली भैणी के सरपंच सुभाष ने बताया कि यह वीडियो गांव नया हस्ता के नजदीक की है। उन्होंने बताया कि एक समाज सेवी संस्था द्वारा सतलुज करीक के उस पार बसे गांव रेते वाली भैनी, महात्मा नगर व अन्य गांवो में राशन वितरित किया जाना था। जो गाड़ी पर राशन लेकर आ रहे थे कि रास्ते में गांव नया हस्ता के नजदीक लोगों ने उन्हें घेर लिया। जहां यह वीडियो बनाई गई और सोशल मीडिया पर वायरल कर दी गई।

प्रशासन ने दी ये जानकारी 

उधर इस संबंधी जब फाजिल्का के अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर डाक्टर मनदीप कौर से बात की गई तो उन्होंने कहा कि समाज सेवी संस्था के लोग थे। हालांकि उनके द्वारा समाज सेवी संस्थाओं को भी अपील की गई है कि राशन वितरित करने से पहले प्रशासन से संपर्क करें और प्रशासन द्वारा बताया जाएगा कि कहां पर इसकी जरूरत है। जहां जरुरत होगी वहीं वितरित किया जाए।  कुछ लोग सीधा जा रहे हैं, जबकि प्रशासन अपने स्तर पर लोगों तक राशन और राहत सामग्री पहुंच रहा है।

यहां देखें वीडियो

 सीएम ने की मीटिंग

बता दें कि पंजाब के सभी जिले बाढ़ की चपेट में हैं। फसले गलकर नष्ट हो गई है। वहीं, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शुक्रवार को राज्य में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए राहत और बचाव कार्य को तेज करने के लिए उपायुक्तों और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की। मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘हम प्रभावित लोगों को राहत पहुंचाने के लिए युद्धस्तर पर काम करेंगे।’’ मान को थकावट और हृदय गति धीमी होने के चलते मोहाली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था और उन्हें बृहस्पतिवार को अस्पताल से छुट्टी मिली थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। पंजाब से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।