Zirakpur Municipal Council Election Results 2026: जीरकपुर में सभी सीटों के रिजल्ट घोषित कर दिए गए हैं। आम आदमी पार्टी 16 सीटें जीत कर सभी बड़ी पार्टी बनी है। बीजेपी चार वार्डों में जीत हासिल की है। कांग्रेस को भी चार वार्डों में जीत मिली है। शिरोमणि अकाली दल को छह वार्डों में जीत मिली है। जबकि एक वार्ड में निर्दलीय जीता है।
बीते 26 मई को जीरकपुर के 31 वार्डों पर चुनाव हुआ था। जीरकपुर के 31 वार्डों पर सभी प्रमुख दलों ने अपने उम्मीदवारों को उतारा था। आम आदमी पार्टी, भारतीय जनता पार्टी, कांग्रेस और शिरोमणि अकाली दल जैसी पार्टियों में अपने प्रत्याशियों को चुनावी मैदान में उतारा है। हालांकि इस चुनाव में कौन बाजी मारता है यह देखने वाली बात होगी।
31 वार्डों पर 124 उम्मीदवार
जीरकपुर की बात करें तो यहां 31 वार्डों पर कुल 124 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे थे। इनमें 63 महिला और 61 पुरुष प्रत्याशी हैं।