1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. राजस्थान के 5 विधायक कोरोना पॉजिटिव, CM अशोक गहलोत ने दी जानकारी

राजस्थान के 5 विधायक कोरोना पॉजिटिव, CM अशोक गहलोत ने दी जानकारी

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 02, 2020 12:17 pm IST,  Updated : Sep 02, 2020 12:17 pm IST

राजस्थान में पांच विधायक कोविड-19 की जांच में संक्रमित पाए गए हैं। कांग्रेस विधायक रामलाल जाट, रफीक खान, भाजपा विधायक राजेंद्र राठौर, अशोक लाहोटी और अर्जुन लाल जींगार कोरोनावायरस से संक्रमित हो गए हैं।

राजस्थान के 5 विधायक...- India TV Hindi
राजस्थान के 5 विधायक कोरोना पॉजिटिव, CM अशोक गहलोत ने दी जानकारी Image Source : REPRESENTATIONAL IMAGE

जयपुर: राजस्थान में पांच विधायक कोविड-19 की जांच में संक्रमित पाए गए हैं। कांग्रेस विधायक रामलाल जाट, रफीक खान, भाजपा विधायक राजेंद्र राठौर, अशोक लाहोटी और अर्जुन लाल जींगार कोरोनावायरस से संक्रमित हो गए हैं। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट कर यह जानकारी दी। सीएम गहलोत ने ट्वीट कर कहा, ''मुझे पता चला है कि कांग्रेस विधायक रामलाल जाट जी और रफीक खान जी, भाजपा विधायक राजेंद्र राठौर जी, अशोक लाहोटी जी और अर्जुन लाल जींगार जी ने कोविड-19 के लिए सकारात्मक परीक्षण किया है। मैं उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।''

बता दें कि राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से छह और मौतों के साथ राज्य में मंगलवार को मरने वालों की संख्या बढ़कर 1062 हो गई। वहीं, राज्य में 670 नए संक्रमित मिले हैं। अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार सुबह साढ़े दस बजे तक के बीते लगभग 12 घंटे में राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण से छह और मौत हुई हैं। इसके साथ ही संक्रमण के 670 नये मामले सामने आने से राज्य में इस घातक वायरस से संक्रमितों की कुल संख्या 82,363 हो गयी है। इनमें से 14,372 रोगी उपचाराधीन हैं।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राजस्थान से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।