1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. राजस्थान में दो अलग-अलग जगह हुए भीषण हादसे, 6 लोगों की मौत और एक गंभीर रूप से घायल

राजस्थान में दो अलग-अलग जगह हुए भीषण हादसे, 6 लोगों की मौत और एक गंभीर रूप से घायल

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 29, 2023 11:54 pm IST,  Updated : Aug 29, 2023 11:54 pm IST

राजस्थान के कुचामन जिले और भरतपुर में हुए सड़क हादसों में छह लोगों की मौत हो गई और एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : FILE

राजस्थान के कुचामन जिले में सोमवार रात को एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गई और एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक प्रभावित परिवार के सदस्यों ने स्थानीय लोगों के साथ मंगलवार को अस्पताल के बाहर धरना दिया और हाई लेवल जांच के साथ मुआवजे और परिजन के लिए सरकारी नौकरी की मांग की। परिजनों की शिकायत के बाद कुचामन थाने में हत्या का मामला दर्ज किया गया है। 

भरतपुर में चार लोगों की मौत 

वहीं राजस्थान के भरतपुर जिले में एक और सड़क दुर्घटना हो गई। इस हादसे में एक दम्पति सहित चार लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, कैथवाड़ा इलाके में तेज रफ्तार से जा रहे एक ट्रक ने एक दोपहिया वाहन और एक ट्रैक्टर ट्रॉली को टक्कर मार दी और फिर एक पेड़ से जा टकराया। पुलिस ने बताया कि सोमवार देर रात हुए इस हादसे में एक व्यक्ति, उसकी पत्नी, साली और ट्रक चालक की मौत हो गई। 

मृतकों की पहचान तारीफ, उसकी पत्नी नाजरीन, नाजरीन की बहन आफरीन (लगभग 12 वर्ष) और ट्रक चालक अनीश के रूप में हुई। तारीफ, उनकी पत्नी और आफरीन दोपहिया वाहन पर पास की जगह जा रहे थे तभी ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। ट्रक एक ट्रैक्टर ट्रॉली से भी टकराया और फिर एक पेड़ से जा टकराया। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक भाग गया जिसकी तलाश की जा रही है। 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राजस्थान से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।