1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. शादी के बाद दुल्हन ने अपने पति को लगा दिया 15 लाख का चूना, पूरा मामला जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान

शादी के बाद दुल्हन ने अपने पति को लगा दिया 15 लाख का चूना, पूरा मामला जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान

 Edited By: Adarsh Pandey
 Published : Apr 30, 2024 06:18 pm IST,  Updated : Apr 30, 2024 06:21 pm IST

अलवर के रहने वाले कुलदीप सिंह को एक परिवार ने शादी के बहाने ठग लिया। परिवार ने अब करीब डेढ़ साल बाद पुलिस थाने में जाकर मुकदमा दर्ज कराया है।

कुलदीप सिंह और उसकी पत्नी मनीषा- India TV Hindi
कुलदीप सिंह और उसकी पत्नी मनीषा Image Source : INDIA TV

राजस्थान के अलवर से ठगी का एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। आगरा के रहने वाले एक परिवार ने अपनी भतीजी की शादी अलवर के रहने वाला कुलदीप सिंह से कराने के लिए उसके परिवार से बात की। दोनों के बीच कुछ समझौता हुआ जिसके बाद उनकी शादी करा दी गई। शादी के बाद दुल्हन अपने ससुराल भी आ गई। कुछ दिन ससुराल में रहने के बाद दुल्हन अपने भाईयों के साथ अपने पीहर गई और इसके बाद उन्होंने अपना असली रंग दिखाया है। ठगी का यह मामला जानने के बाद आप भी दंग हो जाएंगे। आइए अब हम आपको इस न्यूज की पूरी जानकारी देते हैं।

क्या है पूरा मामला?

कुलदीप सिंह नाम का एक शख्स राजस्थान के अलवर में रहता है। कुलदीप सिंह के पिता के नाम रामगोपाल सिंह है। आगरा के रहने वाले रामवीर सिंह और उसकी पत्नी अर्चना देवी ने एक दिन रामगोपाल सिंह से बात करते हुए कहा कि वे अपनी भतीजी मनीषा की शादी उनके बेटे कुलदीप से करना चाहते हैं। मगर उन्होंने एक शर्त रखी कि शादी का पूरा खर्च बेटे पक्ष को वहन करना पड़ेगा जिसके लिए रामगोपाल सिंह राजी हो गए। इसके बाद 4 नवंबर 2022 को दोनों की शादी करा दी गई। आपको बताते चलें कि शादी के दौरान दूल्हे के घरवालों ने लगभग 5 लाख रुपये खर्च किए। शादी के बाद दुल्हन अलवर के बुध विहार में अपने ससुराल आ गई। शादी के बाद ससुराल वालों ने दुल्हन के लिए करीब 10 लाख रुपये के जेवर बनवा दिए। शादी के 10 दिन बाद दुल्हन के भाई उसे अपने साथ ले जाने के लिए आए। दुल्हन सभी जेवर पहनकर अपने भाईयों के साथ चली गई।

इसके बाद जब कुलदीप अपनी पत्नी मनीषा को वापस लेने के लिए अपने ससुराल गया तो मनीषा के पिता किशोर सिंह, माता ललिता सिंह, चाचा रामवीर सिंह और चाची अर्चना देवी ने उसे वापस भेजने से मना कर दिया। इतना ही नहीं दुल्हन के परिवार वालों ने दूल्हे को धमकी दी कि अगर वह वापस नहीं गया तो वे उसको दूसरे केस में फंसवा देंगे। इस तरह दुल्हन ने 10 लाख के जेवर और शादी में 5 लाख खर्च करवाकर करीब 15 लाख की ठगी कर दी।

अब दर्ज कराया मुकदमा

कुलदीप ने अपनी पत्नी को वापस लाने के कई प्रयास किए मगर जब वह सफल नहीं हुआ तो अब करीब डेढ़ साल बाद उसके परिजनों ने पुलिस में मुकदमा दर्ज कराया है। मामले की जानकारी देते हुए अलवर के शिवाजी पार्क के थाना अधिकारी राजपाल सिंह ने बताया कि, '29 अप्रैल को रामगोपाल सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उन्होंने 2022 में अपने बेटे की शादी कराई थी। मगर दुल्हन अपने घर चली गई। दुल्हन हमारे जेवर भी लेकर चली गई।' थाना अधिकारी ने आगे बताया कि, डेढ़ साल बाद मुकदमा दर्ज कराया है। हमने मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की जांच कर रहे हैं।

(स्वदेश कपिल की रिपोर्ट)

ये भी पढ़ें-

शराब पीते-पीते मामा ने 19 साल के भांजे का किया काम तमाम, सिर पर हथौड़ा मारकर ले ली जान

VIDEO: दलित दूल्हे की निकल रही थी बिंदोरी, पुलिस की मौजूदगी में हुई पत्थरबाजी; जीजा घायल

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राजस्थान से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।