1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. पुष्कर में लगाए फिलिस्तीन समर्थक और इजरायल विरोधी स्टीकर, 2 विदेशी पर्यटकों को देश छोड़ने का नोटिस

पुष्कर में लगाए फिलिस्तीन समर्थक और इजरायल विरोधी स्टीकर, 2 विदेशी पर्यटकों को देश छोड़ने का नोटिस

 Reported By: Manish Bhattacharya Edited By: Malaika Imam
 Published : Feb 03, 2026 09:00 am IST,  Updated : Feb 03, 2026 09:32 am IST

ब्रिटेन से आए दो नागरिकों को सार्वजनिक स्थानों पर इजरायल विरोधी और फिलिस्तीन समर्थित स्टीकर लगाने के आरोप में नोटिस जारी कर देश छोड़ने का आदेश दिया गया है।

दो ब्रिटिश पर्यटकों को देश छोड़ने का नोटिस- India TV Hindi
दो ब्रिटिश पर्यटकों को देश छोड़ने का नोटिस Image Source : REPORTER

राजस्थान के अजमेर जिले की पवित्र तीर्थ नगरी पुष्कर में एक विदेशी पर्यटक द्वारा 'फिलिस्तीन समर्थित' और 'इजरायल विरोधी' स्टीकर लगाए जाने का मामला सामने आया है। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए सीआईडी ने कार्रवाई की और संबंधित विदेशी नागरिकों को वीजा नियमों के उल्लंघन का दोषी मानते हुए देश छोड़ने का नोटिस जारी किया है।

क्या है पूरा मामला?

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (CID) राजेश मीणा ने बताया कि ब्रिटेन के नागरिक लेविस अपनी महिला मित्र अनेशी के साथ भारत में टूरिस्ट वीजा पर आए थे। 21 जनवरी को पुष्कर के दो-तीन सार्वजनिक स्थानों पर फिलिस्तीन समर्थित और इजरायल विरोधी छोटे-छोटे स्टीकर लगाए जाने की सूचना मिली थी।

फिलिस्तीन समर्थक और इजरायल विरोधी स्टीकर
Image Source : REPORTERफिलिस्तीन समर्थक और इजरायल विरोधी स्टीकर

हटवाए गए स्टीकर 

जांच के दौरान स्टीकर लगाने वाले विदेशी नागरिकों की पहचान कर जिला पुलिस की सहायता से सभी स्टीकर हटवाए गए। जांच में सामने आया कि विदेशी नागरिकों ने टूरिस्ट वीजा पर रहते हुए राजनीतिक गतिविधियों में संलिप्त होकर वीजा शर्तों का उल्लंघन किया है।

देश छोड़ने का नोटिस

इस पर इमीग्रेशन एंड फॉरेनर्स एक्ट 2025 के तहत कार्रवाई करते हुए दोनों विदेशी नागरिकों को लीव इंडिया नोटिस जारी किया गया है। सीआईडी अधिकारियों के अनुसार, विदेशी नागरिकों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि वे निर्धारित समय सीमा में भारत छोड़ दें। मामले को लेकर सुरक्षा एजेंसियां भी सतर्क हैं और आगे की निगरानी की जा रही है।

ये भी पढ़ें-

दूसरी सोसाइटी की 14वीं मंजिल से गिरकर 7वीं के छात्र की मौत, घर से 4 KM दूर मिला शव

Today's weather: दिल्ली-NCR में फिर बिगड़ेगा मौसम, UP-राजस्थान समेत 9 राज्यों में बारिश का अलर्ट; जानें अपने राज्य का हाल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राजस्थान से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।