1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. भारत जोड़ो यात्रा के बीच किसान के घर रुके राहुल गांधी, मशीन से चारा काटा, देखें तस्वीरें

भारत जोड़ो यात्रा के बीच किसान के घर रुके राहुल गांधी, मशीन से चारा काटा, देखें तस्वीरें

 Published : Dec 15, 2022 09:36 pm IST,  Updated : Dec 15, 2022 10:01 pm IST

दौसा में यात्रा मार्ग के पास एक किसान के घर राहुल गांधी थोड़ी देर रुके और उन्होंने हाथ से चलने वाली मशीन चलाकर चारा काटा। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी इस मशीन पर हाथ आजमाए।

rahul gandhi- India TV Hindi
चारा काटते हुए राहुल गांधी Image Source : PTI

दौसा (राजस्‍थान): कांग्रेस नेता राहुल गांधी अपनी भारत जोड़ो यात्रा के दौरान गुरुवार शाम दौसा में यात्रा मार्ग के पास एक किसान के घर थोड़ी देर रुके तथा उन्होंने हाथ से चलने वाली मशीन चलाकर चारा काटा। यात्रा के आधिकारिक ट्विटर हैंडल इसकी फोटो शेयर करते हुए लिखा गया, ‘‘असली भारत, तो बस गांव में ही बसता है।’’ इसमें राहुल चारा काटने वाली (कुतर) मशीन चला रहे हैं। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी इस मशीन पर हाथ आजमाए।

उल्लेखनीय है कि यह यात्रा इस समय राजस्थान के दौसा जिले से गुजर रही है। गुरुवार को यात्रा में बॉक्सर स्वीटी बूरा और भारतीय राष्ट्रीय कबड्डी टीम के कप्तान दीपक निवास हुड्डा भी शामिल हुए। इसकी फोटो शेयर करते हुए ट्वीट किया गया, ‘‘बाजुओं में है दम, जीतेंगे हम।’’

rahul gandhi ashok gehlot
Image Source : PTIचारा काटते हुए राहुल गांधी और अशोक गहलोत

इससे पहले यह यात्रा सुबह दौसा जिले के गोलिया गांव से शुरू हुई जबकि रात्रि विश्राम मीणा हाईकोर्ट में हुआ। पदयात्रा के दौरान राहुल गांधी ने 'राइट टू हेल्थ' के लिए काम कर रहे डॉक्टरों के समूह, विभिन्न खेलों के अवार्ड विजेता खिलाड़ियों के समूह से चर्चा की। दोपहर में राहुल गांधी ने किसानों से मुलाकात की। इनमें संयुक्त किसान मोर्चा, ईआरसीपी संघर्ष समिति-पूर्वी राजस्थान, प्रदेश किसान संघर्ष समिति जैसे संगठनों के किसान थे।

rahul gandhi
Image Source : TWITTERभारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी

पार्टी के अनुसार यात्रा के शाम के चरण में फिल्मकार आनंद पटवर्धन और शिक्षाविद सीमंतिनी धुरू राहुल गांधी के साथ चलीं। उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को इस यात्रा के 100 दिन पूरे हो रहे हैं।

rahul gandhi
Image Source : TWITTERभारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी

पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि शुक्रवार को यात्रा सुबह के एक ही चरण में होगी और छह से 11 बजे तक 23 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। उन्होंने बताया कि राहुल गांधी शाम को चार बजे जयपुर में संवाददाता सम्मेलन करेंगे जबकि साढ़े सात बजे वहां संगीत कार्यक्रम होगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राजस्थान से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।