1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. कांस्टेबल की थाना परिसर में हार्ट अटैक से मौत, रसोईए से कहा था- मेरा नवरात्रि का व्रत है, खाना मत बनाना

कांस्टेबल की थाना परिसर में हार्ट अटैक से मौत, रसोईए से कहा था- मेरा नवरात्रि का व्रत है, खाना मत बनाना

 Edited By: Khushbu Rawal
 Published : Mar 20, 2026 09:34 pm IST,  Updated : Mar 20, 2026 09:42 pm IST

कैलाश चंद्र मीणा करेड़ा थाने में पुलिस की गाड़ी चलाते थे। शुक्रवार सुबह थाना परिसर में ही बने कमरे से तैयार होकर थाने में पहुंचे और दिन में वापस अपने कमरे पर गए। इसी दौरान साइलेंट अटैक आने से उनकी मौत हो गई।

constable kailash chandra- India TV Hindi
मृतक कांस्टेबल कैलाश चंद्र। Image Source : REPORTER INPUT

राजस्थान के भीलवाड़ा जिले की करेड़ा थाने में तैनात कांस्टेबल की हार्ट अटैक से मौत हो गई। जयपुर जिले के जमवा रामगढ़ के रहने वाले 50 वर्षीय कांस्टेबल कैलाश चंद्र थाना परिसर में बने क्वार्टर में अपने कमरे में जमीन पर पड़े हुए मिले थे। बताया जा रहा है कि साइलेंट अटैक आने के बाद उनकी मौत हो गई। इससे पहले उन्होंने रसोइए से कहा था, मेरा नवरात्रि का व्रत है इसलिए खाना मत बनाला। कांस्टेबल की मौत के बाद भीलवाड़ा पुलिस में शोक की लहर फैल गई। वहीं, पुलिस ने मृतक कांस्टेबल के शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया।

करेड़ा थाने में पुलिस की गाड़ी चलाते थे कैलाश चंद्र

करेड़ा थाना प्रभारी पूरणमल मीणा ने बताया कि कैलाश चंद्र पिता रामसुख मीणा करेड़ा थाने में पुलिस की गाड़ी चलाते थे। शुक्रवार सुबह थाना परिसर में ही बने कमरे से तैयार होकर थाने में पहुंचे और दिन में वापस अपने कमरे पर गए। इसी दौरान साइलेंट अटैक आने से उनकी मौत हो गई। 

कमरे में जमीन पर पड़ा था शव

कैलाश चंद्र वापस ड्यूटी पर नहीं गए तो थानाधिकारी उन्हें बुलाने पहुंचे, देखा तो वह थाना परिसर में बने क्वार्टर में जमीन पर पड़े हुए थे। साथी पुलिसकर्मियों ने तुरंत कैलाश चंद्र को करेड़ा सामुदायिक अस्पताल लेकर गए जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया जिसके बाद उनके परिजनों को सूचना दी गई।

पैतृक गांव में रहता है परिवार

कैलाश चंद्र के 2 लड़के और 2 लड़कियां है। उनका पूरा परिवार अपने पैतृक गांव में ही रहता है। यहां कैलाश चंद्र अकेले रहते थे। कैलाश चंद की मौत के बाद भीलवाड़ा पुलिस में शोक की लहर फैल गई। वहीं, मृतक के अंतिम संस्कार के दौरान पुलिस के सम्मान के लिए भीलवाड़ा पुलिस लाइन से एक पुलिस का जवान भी उनके पैतृक गांव भेजा है।

(रिपोर्ट- सोमदत्त त्रिपाठी)

यह भी पढ़ें-

ई-रिक्शा चलाते हुए ही युवक को आ गया हार्ट अटैक, मौके पर हुई मौत, दर्दनाक Video आया सामने

ब्यावर के ऐतिहासिक मेले के दौरान 'बादशाह' बने चंद्रशेखर की हार्ट अटैक से मौत, मरने से पहले का आखिरी संदेश वायरल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राजस्थान से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।