1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. ई-रिक्शा चलाते हुए ही युवक को आ गया हार्ट अटैक, मौके पर हुई मौत, दर्दनाक Video आया सामने

ई-रिक्शा चलाते हुए ही युवक को आ गया हार्ट अटैक, मौके पर हुई मौत, दर्दनाक Video आया सामने

 Published : Mar 12, 2026 03:39 pm IST,  Updated : Mar 12, 2026 03:39 pm IST

मध्य प्रदेश के उमरिया जिले में ई-रिक्शा चलाते हुए ही युवक को हार्ट अटैक आ गया। उसे जल्द से जल्द अस्पताल ले जाया गया लेकिन वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

umaria e rikshaw driver heart attack- India TV Hindi
ई रिक्शा चलाते हुए युवक की मौत। Image Source : REPORTER

कहा जाता है कि मौत कभी भी किसी निश्चित समय या माकूल जगह का इंतजार नहीं करती। ये किसी को कहीं भी अपनी चपेट में ले लेती है और संभलने का मौका भी नहीं देती। मध्य प्रदेश के उमरिया जिले से भी एक बड़ा ही हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जिले में एक युवक की ई-रिक्शा चलाते समय ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक के परिजन इस घटना के कारण सदमे में हैं।

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, ये दुखद घटना उमरिया जिले के पाली के बाजार क्षेत्र से सामने आई है। ई-रिक्शा चला रहे एक युवक की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जानकारी के मुताबिक, पाली निवासी रवि विश्वकर्मा (उम्र 35 वर्ष) बुधवार को अपने ई-रिक्शा से बाजार क्षेत्र पहुंचे थे। इसी दौरान जब वे पाली के प्रकाश चौराहे के पास पहुंचे, तभी अचानक उन्हें हार्ट अटैक आ गया और वे अपने ई-रिक्शा में ही बेहोश होकर गिर पड़े।

डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित किया

घटना देखकर आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत उन्हें पाली के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक तौर पर उनकी मौत हार्ट अटैक से होने की आशंका जताई जा रही है। घटना की सूचना मिलने के बाद पाली पुलिस ने मामले की जानकारी लेकर मर्ग कायम कर लिया है और आगे की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस ने क्या बताया?

वहीं, इस संबंध में पाली थाना प्रभारी राजेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि युवक ई-रिक्शा चला रहा था। प्रकाश चौराहे के पास अचानक उसे अटैक आया, जिससे उसकी मौत हो गई। स्थानीय लोगों द्वारा उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। फिलहाल मामले की विवेचना की जा रही है। (रिपोर्ट: विशाल)

ये भी पढ़ें- IAS अधिकारी के फार्महाउस में जुआ खेल रहे 18 गिरफ्तार, कई पुलिस अफसर भी हुए सस्पेंड

'6 महीने बाद तुम्हें छोड़ देगा', दुल्हन को आया कॉल, फिर मैसेज में दिखा कुछ ऐसा कि मंडप में ही टूट गई शादी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।