1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. भीलवाड़ा नगर निकाय चुनाव, 17 कांग्रेस प्रत्याशियों के साथ हो गया खेला, BJP के सभी 70 वार्डों में प्रत्याशी

भीलवाड़ा नगर निकाय चुनाव, 17 कांग्रेस प्रत्याशियों के साथ हो गया खेला, BJP के सभी 70 वार्डों में प्रत्याशी

 Written By: Kajal Kumari
 Published : Sep 01, 2026 10:06 pm IST,  Updated : Sep 01, 2026 10:08 pm IST

भीलवाड़ा नगर निकाय चुनाव से पहले 17 प्रत्याशी सिंबल नहीं मिलने से अपना नामांकन ही नहीं भर सके। वहीं, भाजपा में भी सिंबल को लेकर बवाल मचा, लेकिन भाजपा के 70 प्रत्याशियों ने अपना नामांकन भर दिया है।

भीलवाड़ा नगर निकाय चुनाव- India TV Hindi
भीलवाड़ा नगर निकाय चुनाव

भीलवाड़ा नगर निगम चुनाव में बड़ी हेरफेर का मामला सामने आया है। नगर निकाय चुनाव से पहले भाजपा के प्रताप मंडल के करीब 70 पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने टिकट वितरण में अनदेखी और परिवारवाद के आरोप लगाते हुए सामूहिक इस्तीफा दे दिया, लेकिन बाद में भाजपा के 70 के 70 प्रत्याशियों ने अपना नामांकन भरा। वहीं, नामांकन के अंतिम दिन 31 अगस्त को दोपहर 3:00 बजे तक 17 कांग्रेस प्रत्याशियों का सिंबल निर्वाचन अधिकारी के पास नहीं पहुंचा, जिससे वे नामांकन नहीं कर सके। इसके बाद सियासी बवाल मचा है।

डोटासरा पर लगे आरोप

मंगलवार को पीसीसी सदस्य ने प्रेस वार्ता कर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा को ही जिम्मेदार ठहरा दिया। जहां उन्होंने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष को पत्र लिखकर निष्पक्ष जांच की मांग की है, साथ ही कहा कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष द्वारा सिंबल में प्रत्याशियों के नाम लिखकर बंद लिफाफे में भेजने थे। लेकिन नहीं भेजने के कारण 17 प्रत्याशियों के नामांकन खारिज हो गए हैं और वह चुनाव लड़ने से वंचित रह गए हैं।

इस मामले में मंगलवार को पीसीसी सदस्य मनोज पालीवाल ने प्रेस से मुखातिब होते हुए आरोप लगाया कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा को सिंबल भरकर बंद लिफाफे के अंदर प्रभारी के हाथ में देकर निर्वाचन अधिकारी तक पहुंचाने की जिम्मेदारी थी लेकिन भीलवाड़ा नगर निगम के 70 वार्डों में से 53 पार्षद प्रत्याशियों के सिंबल निर्वाचन अधिकारी के पास पहुंचे।

17 प्रत्याशियों के सिंबल निर्वाचन अधिकारी के समक्ष नहीं पहुंचने से उन प्रत्याशियों का नामांकन खारिज हुआ है और यह संपूर्ण जिम्मेदारी कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा की है। मैंने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को पत्र लिखकर जांच करने के साथ ही दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की, ताकि भविष्य में आने वाले पंचायत राज चुनाव में कार्यकर्ताओं के साथ ऐसी घटना ना हो।

कांग्रेस के प्रत्याशियों के नामांकन खारिज
राजस्थान नगर निगम चुनाव में 31 अगस्त को चुनाव लड़ने की इच्छुक प्रत्याशियों के नामांकन का अंतिम दिन था। सोमवार को दोपहर 3:00 बजे तक कांग्रेस पदाधिकारीयो द्वारा निर्वाचन अधिकारी को 17 कांग्रेस प्रत्याशियों के सिंबल निर्वाचन अधिकारी को तय समय पर नही सौंपने के कारण 17 नामांकन खारिज हो गए हैं।

भाजपा के सभी 70 प्रत्याशियों ने भरा नामांकन

भाजपा ने भीलवाड़ा नगर निगम चुनाव 2026 के लिए पार्षद प्रत्याशियों की अधिकृत सूची जारी की और सभी प्रत्याशियों ने नामांकन भर दिया। सूची में वार्ड नंबर 1 से 70 तक प्रत्याशियों के नाम दिए गए हैं। कई कार्यकर्ताओं को निजी तौर पर और फोन के जरिए पहले ही नामों की जानकारी दी गई थी, फिर अधिकृत सूची जारी कर दिया गया था।

ये भी पढ़ें:
राजस्थान में कांग्रेस का 'Gen-Z प्लान', चुनाव से पहले युवाओं और डिजिटल वोटर्स पर फोकस

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राजस्थान से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।