1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. गैस, पेट्रोल और डीजल की किल्लत की अफवाह फैलाने के आरोप में 10 गिरफ्तार, सोशल मीडिया पर डाल रहे थे भ्रामक पोस्ट

गैस, पेट्रोल और डीजल की किल्लत की अफवाह फैलाने के आरोप में 10 गिरफ्तार, सोशल मीडिया पर डाल रहे थे भ्रामक पोस्ट

 Published : Apr 01, 2026 10:16 pm IST,  Updated : Apr 01, 2026 10:21 pm IST

पुलिस ने गिरफ्तार लोगों से सोशल मीडिया पर डाले गए वीडियो को डिलीट करवाया है। साथ ही सभी से भ्रामक जानकारी फैलाने के आरोप में माफी भी मंगवाई है।

सांकेतिक तस्वीर- India TV Hindi
सांकेतिक तस्वीर Image Source : PTI

राजस्थान के भीलवाड़ा जिले में गैस, पेट्रोल और डीजल की किल्लत की अफवाह फैलाने पर मंगलवार को 10 युवकों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह ने बताया कि ईरान और इजरायल-अमेरिका के बीच जारी युद्ध के दौरान गैस और पेट्रोलियम की किल्लत को लेकर सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर पुलिस कड़ी नजर रख रही थी। 

'फॉलोअर्स' और 'व्यूअर्स' के लिए किया ऐसा

उन्होंने कहा कि इस दौरान सोशल मीडिया पर ऐसे 10 अकाउंट की पहचान की गई, जिनपर अफवाह फैलाई जा रही थी। ये लोग 'फॉलोअर्स' और 'व्यूअर्स' बढ़ाने के लिए सोशल मीडिया पर भ्रामक पोस्ट डालकर भ्रम का माहौल बना रहे थे।

सभी आरोपियों की हुई पहचान

उन्होंने कहा कि गिरफ्तार आरोपियों में करण जाट, धीरज जाट, अर्पित शर्मा, अर्जुन चौधरी, महेंद्र बैरवा, कैलाश बैरवा, मुकेश प्रजापत, राधेश्याम जाट, ओमप्रकाश और दीपक सिंह शामिल हैं। सभी को जमानत पर छोड़ दिया गया है। 

डिलीट करवाए गए वीडियो

इसके साथ ही पुलिस ने गिरफ्तार किए गए सभी युवकों से अफवाह फैलाने वाले वीडियो डिलीट करवाए और मांगी मंगवाकर वीडियो जारी करवाए। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राजस्थान से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।