1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. बीजेपी ने सूर्यकांता व्यास का काटा टिकट तो रात 12 बजे जीजी के घर पहुंच गए सीएम गहलोत

बीजेपी ने सूर्यकांता व्यास का काटा टिकट तो रात 12 बजे जीजी के घर पहुंच गए सीएम गहलोत

 Published : Oct 25, 2023 07:21 am IST,  Updated : Oct 25, 2023 10:59 am IST

राजस्थान में सियासी पारा किस कदर चढ़ चुका है, इस बात का अंदाजा ऐसे लगा सकते हैं कि जब सूरसागर सीट से बीजेपी विधायक सूर्यकांता व्यास जीजी को उनकी पार्टी ने टिकट नहीं दिया तो रात 12 बजे ही सीएम अशोक गहलोत उनसे मिलने उनके घर पहुंच गए।

suryakanta vyas- India TV Hindi
बीजेपी विधायक सूर्यकांता व्यास से मिले राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत Image Source : INDIA TV

जोधपुर: राजस्थान में चुनावी माहौल अब गर्म हो चला है। जैस-जैसे राजनीतिक दलों की कैंडिडेट लिस्ट आ रही है, वैसे-वैसे टिकट कटने वाले नेताओं की समानांतर सियासत सामने आ रही है। ऐसा ही कुछ देखने को मिला आज देर रात भाजपा विधायक सूर्यकांता व्यास के घर। दरअसल, भीतरी शहर में  रात 12 बजकर 15 मिनट पर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भाजपा विधायक सूर्यकांता व्यास के घर आ पहुंचे। सूर्यकांता को बीजेपी ने इस बार टिकट नहीं दिया है, लिहाजा गहलोत ने उनके घर पहुंचकर अफसोस जताया।

गहलोत बोले- मेरी तारीफ की इसलिए...

जोधपुर की सूरसागर सीट से बीजेपी विधायक सूर्यकांता व्यास जीजी को भारतीय जनता पार्टी ने टिकट नहीं दिया है। जब अशोक गहलोत उनसे मिलने पहुंचे तो उन्होंने कहा कि मेरी तारीफ करने पर बीजेपी ने सूर्यकांता का टिकट काट दिया। बता दें कि अशोक गहलोत और विधायक सूर्यकांता व्यास जीजी भाई और बहन का रिश्ता निभाते हैं। 

"उन्हें नहीं पता था कि उनका पाला किससे पड़ा है"
बता दें कि इससे पहले कल राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपने निर्वाचन क्षेत्र में चुनाव प्रचार करते हुए, 2020 में उनकी सरकार गिराने के प्रयासों को याद किया और कहा कि जिन लोगों ने यह कोशिश की उन्हें नहीं पता था कि उनका पाला किससे पड़ा है। उन्होंने कहा, ‘‘मैं तीन बार राज्य का मुख्यमंत्री रहा हूं। मैंने ये तीनों कार्यकाल पूरे किये हैं, जो कि एक बड़ी चीज है।’’ गहलोत ने कहा, ‘‘यह केवल इन तीनों कार्यकाल को पूरा करने के बारे में नहीं है। उन्होंने इस बार मेरी सरकार गिराने की कोशिश की, लेकिन वे नाकाम रहे। उन्होंने सोचा कि वे लोग यहां भी सफल हो जाएंगे, लेकिन उन्हें नहीं पता था कि उनका पाला किससे पड़ा है।’’

(रिपोर्ट- चन्द्रशेखर व्यास)

ये भी पढ़ें-

इजराइल ने 24 घंटे में हमास के 400 ठिकानों पर की बमबारी, डिप्टी कमांडरों सहित 700 लोगों की मौत

उत्तराखंड: आदि कैलाश के दर्शन कर लौट रहे थे श्रद्धालु, पिथौरागढ़ की काली नदी में जा गिरी कार; 6 की मौत 
 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राजस्थान से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।