1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. राजस्थान में मंत्रिमंडल का हुआ विस्तार, भाजपा ने जातीय समीकरण का रखा पूरा ध्यान

राजस्थान में मंत्रिमंडल का हुआ विस्तार, भाजपा ने जातीय समीकरण का रखा पूरा ध्यान

 Reported By: Manish Bhattacharya, Edited By: Avinash Rai
 Published : Dec 30, 2023 06:00 pm IST,  Updated : Dec 30, 2023 06:00 pm IST

भजनलाल शर्मा की कैबिनेट का विस्तार हो चुका है। कुल 22 लोगों को मंत्री बनाया गया है। इसमें से 12 लोगों को कैबिनेट मंत्री, 5 लोगों को राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और 5 लोगों को राज्यमंत्री बनाया गया है। भाजपा ने श्रीकरणपुर से भाजपा प्रत्याशी सुरेंद्र पाल सिंह टीटी को भी मंत्री बनाया है।

Cabinet expansion in Rajasthan BJP took full care of caste equation- India TV Hindi
राजस्थान मंत्रिमंडल का हो गया विस्तार Image Source : TWITTER

राजस्थान में भजनलाल सरकार के मंत्रिमंडल का विस्तार हो गया है. राज्यपाल कलराज मिश्र ने 22 मंत्रियों को शपथ दिलाई। इनमें से 12 कैबिनेट और 5 राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), 5 राज्य मंत्री हैं। भाजपा ने श्रीकरणपुर सीट से प्रत्याशी सुरेंद्र पाल सिंह टीटी को मंत्री बनाया है। राजस्थान में यह पहला मामला है, जब चलते चुनाव के बीच प्रत्याशी को मंत्री बनाया गया होगा। बता दें कि श्रीकरणपुर सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी गुरमीत सिंह कुन्नर का निधन हो गया था. इस कारण यहां चुनाव रद्द हो गए थे। इस सीट पर 5 जनवरी को वोटिंग होने वाली है। नियमानुसार कोई भी व्यस्क भारतीय नागरिक बिना विधायक बने 6 महीने तक मंत्री बना रह सकता है। बता दें कि इस चुनाव में भाजपा ने जातीय समीकरण का बखूबी ध्यान रखा है।

भाजपा ने किसे बनाया कैबिनेट मंत्री?

  • किरोडीलाल मीणा (एसटी)- सवाईमाधोपुर
  • गजेंद्र सिंह खींवसर (सामान्य)-लोहावट 
  • राज्यवर्धन सिंह राठौड़ (सामान्य)- झोटवाडा
  • बाबूलाल खराड़ी (एसटी)- झाड़ोल
  • मदन दिलावर (एससी)- रामगंज मंडी
  • जोगाराम पटेल (ओबीसी)- लूणी
  • सुरेश सिंह रावत (ओबीसी)- पुष्कर
  • अविनाश गहलोत (ओबीसी)- जैतारण
  • जोराराम कुमावत (ओबीसी)- सुमेरपुर
  • हेमंत मीणा (एसटी)- प्रतापगढ़
  • कन्हैया लाल चौधरी (ओबीसी)- मालपुरा
  • सुमित गोदारा (ओबीसी)- लूणकरणसर

स्वतंत्र प्रभार वाले राज्यमंत्री

  • संजय शर्मा (सामान्य)- अलवर शहर
  • गौतम कुमार दक (सामान्य)- बड़ीसादड़ी
  • झाबर सिंह खर्रा (ओबीसी)- श्रीमाधोपुर
  • सुरेंद्र पाल सिंह टीटी (सिख)- श्रीकरनपुर
  • हीरालाल नागर (ओबीसी)- सांगोद

किन्हें बनाया गया राज्यमंत्री

  • ओटाराम देवासी (ओबीसी)- सिरोही
  • डॉ मंजू बाघमार (एससी)- जायल
  • विजय सिंह चौधरी (ओबीसी)- नावा
  • केके बिश्नोई (ओबीसी)- गुड़ामालानी
  • जवाहर सिंह बेढम (गुर्जर)- नगर
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राजस्थान से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।