1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. राजस्थान में कोरोना वायरस से संक्रमण के 1897 नए मामले, 14 और मरीजों की मौत

राजस्थान में कोरोना वायरस से संक्रमण के 1897 नए मामले, 14 और मरीजों की मौत

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 20, 2020 08:22 pm IST,  Updated : Oct 20, 2020 08:22 pm IST

राजस्थान में मंगलवार को कोरोना वायरस से संक्रमण के कुल 1897 नए मामले सामने आए हैं। इसी के साथ सूबे में इस घातक वायरस के संक्रमण की चपेट में आने वाले लोगों की कुल संख्या बढ़कर 1,77,123 हो गई है।

Rajasthan Coronavirus Cases, Rajasthan Coronavirus Death, Rajasthan Coronavirus- India TV Hindi
राजस्थान में मंगलवार को कोरोना वायरस से संक्रमण के कुल 1897 नए मामले सामने आए हैं। Image Source : PTI REPRESENTATIONAL

जयपुर: राजस्थान में मंगलवार को कोरोना वायरस से संक्रमण के कुल 1897 नए मामले सामने आए हैं। इसी के साथ सूबे में इस घातक वायरस के संक्रमण की चपेट में आने वाले लोगों की कुल संख्या बढ़कर 1,77,123 हो गई है। अधिकारियों द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, कोरोना वायरस से संक्रमण के चलते मंगलवार को 14 और मरीजों की मौत भी हो गई। इन नई मौतों को मिलाकर सूबे में यह वायरस अभी तक 1774 लोगों की जान ले चुका है। बता दें कि कोरोना वायरस के संक्रमण से अभी तक सबसे ज्यादा मौतें सूबे की राजधानी जयपुर में हुई हैं।

जयपुर में सबसे ज्यादा 353 मौतें

अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार शाम 6 बजे तक के बीते 24 घंटों में राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण से 14 और मरीजों की मौत हुई है। उन्होंने बताया कि जयपुर में कोरोना वायरस संक्रमण से अब तक सबसे ज्यादा 353 लोगों की मौत हुई है। उन्होंने बताया कि इसके अलावा जोधपुर में 169, बीकानेर में 131, अजमेर में 129, कोटा में 113, भरतपुर में 90 व पाली में 73 मरीजों की मौत हो चुकी हैं। अधिकारियों ने बताया कि राज्य में अब तक कुल 1,55,095 लोग कोरोना वायरस संक्रमण से ठीक हो चुके हैं और उन्हें अस्पताल से घर भेज दिया गया है।

राज्य में 20,254 ऐक्टिव केस
अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार को संक्रमण के 1897 नए मामले सामने आने से राज्य में इस घातक वायरस से संक्रमितों की अब तक की कुल संख्या 1,77,123 हो गई जिनमें से 20,254 रोगियों का अभी इलाज चल रहा है। उन्होंने बताया कि नए मामलों में जयपुर में सबसे ज्यादा 366 मामले सामने आए हैं। अधिकारियों ने बताया कि राजस्थान में दूसरे नंबर पर जोधपुर है जहां 233 नए मामले सामने आए। उन्होंने बताया कि इसके अलावा अलवर में 155, बीकानेर में 148, अजमेर में 121, उदयपुर में 102, सीकर में 101, गंगानगर में 99, नागौर में 90, कोटा में 74, भरतपुर में 70 मामले सामने आए हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राजस्थान से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।