जयपुर: राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के 1,960 नए मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमित लोगों की कुल संख्या 1,75,226 हो गई है। इसके अलावा राज्य में संक्रमण से सोमवार को 12 और लोगों की मौत हो गई जिससे राज्य में संक्रमण से मरने वालों की संख्या 1,760 हो गई।
Related Stories
अधिकारियों ने बताया कि सोमवार शाम छह बजे तक बीते 24 घंटों में राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण से 12 और मौत हुई हैं जिससे मरने वालों की संख्या अब बढ़कर 1,760 हो गई है।
अधिकारियों ने बताया कि जयपुर में कोरोना वायरस संक्रमण से अब तक 352, जोधपुर में 167, बीकानेर में 130, अजमेर में 12, कोटा में 112, भरतपुर में 89 और पाली में 73 लोगों की मौत हो चुकी है।
उन्होंने बताया कि राज्य में अब तक कुल 1,52,573 लोग कोरोना वायरस संक्रमण से ठीक हो चुके हैं और उन्हें अस्पताल से घर भेज दिया गया है। इसके साथ ही सोमवार को संक्रमण के 1,960 नए मामले सामने आने से राज्य में इस घातक वायरस से संक्रमित लोगों की अब तक की कुल संख्या 1,75,226 हो गई है जिनमें से 20,893 रोगी उपचाराधीन हैं।
अधिकारियों ने बताया कि नए मामलों में जयपुर में 371, जोधपुर में 309, बीकानेर में 278, अलवर में 213, भरतपुर में 137, नागौर में 92, अजमेर में 90 और बीकानेर में 85 नए मामले सामने आए हैं।