1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. राजस्थान में कोरोना वायरस से संक्रमण के 203 नए मामले, 2 और मरीजों की मौत

राजस्थान में कोरोना वायरस से संक्रमण के 203 नए मामले, 2 और मरीजों की मौत

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 23, 2021 09:42 pm IST,  Updated : Jan 23, 2021 09:42 pm IST

राजस्थान में शनिवार को कोरोना वायरस से संक्रमण के 203 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही सूबे में इस घातक वायरस से अब तक संक्रमित हुए लोगों की कुल संख्या बढ़कर 3,16,485 तक पहुंच गई है।

Rajasthan Coronavirus Cases, Rajasthan Coronavirus Death, Rajasthan Coronavirus- India TV Hindi
राजस्थान में शनिवार को कोरोना वायरस से संक्रमण के 203 नए मामले सामने आए हैं। Image Source : PTI REPRESENTATIONAL

जयपुर: राजस्थान में शनिवार को कोरोना वायरस से संक्रमण के 203 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही सूबे में इस घातक वायरस से अब तक संक्रमित हुए लोगों की कुल संख्या बढ़कर 3,16,485 तक पहुंच गई है। राजस्थान के अधिकारियों द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, शनिवार को संक्रमण के सबसे ज्यादा नए मामले कोटा से सामने आए, जबकि राजधानी जयपुर में भी 40 से ज्यादा नए संक्रमितों का पता चला। वहीं, राज्य में कोविड-19 से 2 और मरीजों की मौत हो जाने से यहां महामारी से अबतक जान गंवाने वालों की कुल संख्या बढ़कर 2,758 हो गई है। 

राजधानी जयपुर में अब तक 514 लोगों की मौत

अधिकारियों ने बताया कि शनिवार शाम 6 बजे तक के बीते 24 घंटों में राज्य में कोरोना वायरस के संक्रमण से 2 और मरीजों की मौत हुई है, जिससे मरने वालों की संख्या बढ़कर 2758 हो गई। उन्होंने बताया कि राज्य में अब तक कोरोना वायरस के संक्रमण के चलते जयपुर में सबसे ज्यादा 514 लोगों की मौत हुई है। उन्होंने बताया कि इसके अलावा जोधपुर में 301, अजमेर में 221, कोटा में 169, बीकानेर में 167, भरतपुर में 120, उदयपुर में 114, पाली में 109 और सीकर में 100 संक्रमितों की मौत हो चुकी है।

कोटा से सामने आए संक्रमण के 47 नए मामले
अधिकारियों ने बताया कि इसके साथ ही कोरोना वायरस से संक्रमण के 203 नए मामले सामने आने से राजस्थान में इस घातक वायरस से संक्रमितों की अब तक की कुल संख्या 3,16,485 हो गई। उन्होंने बताया कि राज्य में अभी भी 3,448 मरीजों का इलाज किया जा रहा है। अधिकारियों ने बताया कि इस दौरान राज्य में 472 लोग कोरोना वायरस के संक्रमण से ठीक हुए इससे राज्य में अब तक ठीक होने वाले मरीजों की कुल संख्या 3,10,279 हो गई है। उन्होंने बताया कि नए मामलों में कोटा के 47, जयपुर के 42, नागौर के 26, जोधपुर के 18, भीलवाड़ा के 11 नए संक्रमित शामिल हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राजस्थान से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।