1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. राजस्थान में कोरोना वायरस से संक्रमण के 209 नए मामले, 2 मरीजों की मौत

राजस्थान में कोरोना वायरस से संक्रमण के 209 नए मामले, 2 मरीजों की मौत

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 19, 2021 10:52 pm IST,  Updated : Jan 19, 2021 10:52 pm IST

राजस्थान में मंगलवार को कोरोना वायरस से संक्रमण के 209 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही सूबे में कोरोना वायरस से अब तक संक्रमित पाए गए लोगों की कुल संख्या बढ़कर 3,15,603 हो गई है।

Rajasthan Coronavirus Cases, Rajasthan Coronavirus Death, Rajasthan Coronavirus- India TV Hindi
राजस्थान में मंगलवार को कोरोना वायरस से संक्रमण के 209 नए मामले सामने आए हैं। Image Source : PTI REPRESENTATIONAL

जयपुर: राजस्थान में मंगलवार को कोरोना वायरस से संक्रमण के 209 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही सूबे में कोरोना वायरस से अब तक संक्रमित पाए गए लोगों की कुल संख्या बढ़कर 3,15,603 हो गई है। वहीं, राज्य में कोरोना वायरस के संक्रमण से 2 और मरीजों की मौत हो गई। इसके साथ ही राज्य में संक्रमण से मरने वाले लोगों की कुल संख्या बढ़कर 2752 हो गई है। राजस्थान के अधिकारियों द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, मंगलवार को सबसे ज्यादा नए मामले राजधानी जयपुर से सामने आए हैं, जबकि दूसरे नंबर पर कोटा रहा। 

‘जयपुर में अब तक 512 की मौत’

अधिकारियों द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, मंगलवार शाम 6 बजे तक के बीते 24 घंटों में राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण से 2 और मरीजों की मौत हुई है। उन्होंने बताया कि इन नई मौतों को मिलाकर अब तक वायरस के संक्रमण के चलते अपनी जान गंवाने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 2752 हो गई है। अधिकारियों ने बताया कि राज्य में अब तक कोरोना वायरस के संक्रमण की वजह से सबसे ज्यादा मौतें राजधानी जयपुर में हुई है जहां कुल 512 लोगों की जान गई है। उन्होंने बताया कि इसके अलावा जोधपुर में 300, अजमेर में 221, कोटा में 169, बीकानेर में 167, भरतपुर में 120, उदयपुर में 112, पाली में 109 और सीकर में 100 संक्रमितों की मौत हो चुकी हैं।

’24 घंटों में ठीक हुए 537 लोग’
राजस्थान के अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार शाम 6 बजे तक के बीते 24 घंटों में राज्य में 537 लोग कोरोना वायरस संक्रमण से ठीक हुए। उन्होंने बताया कि राज्य में अब तक कुल 3,08,547 लोग कोरोना वायरस के संक्रमण को मात देकर ठीक हो चुके हैं। अधिकारियों ने बताया कि राज्य में फिलहाल 4304 मरीजों का इलाज चल रहा है। नए मामलों में जयपुर में 48, कोटा में 33, जोधपुर में 23, नागौर में 18, अजमेर में 16, बांसवाड़ा-भीलवाड़ा में 10-10 नये संक्रमित शामिल हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राजस्थान से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।