1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. राजस्थान में कोरोना वायरस से संक्रमण के 107 नए मामले, 3 लोगों की मौत

राजस्थान में कोरोना वायरस से संक्रमण के 107 नए मामले, 3 लोगों की मौत

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 10, 2021 09:55 pm IST,  Updated : Feb 10, 2021 09:55 pm IST

राजस्थान में बुधवार को कोरोना वायरस से संक्रमण के 107 नए मामले सामने आए हैं। इसी के साथ सूबे में इस घातक वायरस से संक्रमित होने वाले लोगों की कुल संख्या बढ़कर 3,18,491 हो गई है।

Rajasthan Coronavirus Cases, Rajasthan Coronavirus Death, Rajasthan Coronavirus- India TV Hindi
राजस्थान में बुधवार को कोरोना वायरस से संक्रमण के 107 नए मामले सामने आए हैं। Image Source : PTI REPRESENTATIONAL

जयपुर: राजस्थान में बुधवार को कोरोना वायरस से संक्रमण के 107 नए मामले सामने आए हैं। इसी के साथ सूबे में इस घातक वायरस से संक्रमित होने वाले लोगों की कुल संख्या बढ़कर 3,18,491 हो गई है। अधिकारियों द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, कोविड-19 से संक्रमण के सबसे ज्यादा नए मामले राजधानी जयपुर से मिले हैं, जबकि कोटा, अजमेर और जोधपुर में मिलने वाले संक्रमितों का आंकड़ा भी दहाई में है। वहीं, कोरोना वायरस की चपेट में आने से बुधवार को 3 और लोगों की मौत हो गई। इन मौतों को मिलाकर राज्य में इस घातक संक्रमण से मरने वालों की संख्या 2777 हो गई है। 

बुधवार को सामने आए 107 नए मामले

अधिकारियों ने बताया कि बुधवार को 107 नए मामले सामने आने से राज्य में इस घातक वायरस से संक्रमितों की अब तक की कुल संख्या 3,18,491 हो गई है। उन्होंने बताया कि राज्य में इस समय वायरस से संक्रमित 1450 मरीजों का इलाज चल रहा है। अधिकारियों ने बताया कि कोरोना वायरस से संक्रमण के सबसे ज्यादा 26 नए मामले राजधानी जयपुर से सामने आए हैं। उन्होंने बताया कि कोटा में 21, अजमेर में 15, जोधपुर में 14, भीलवाडा में 8, झालावाड में 5, उदयपुर में 4 नए संक्रमित मिले हैं।

अब तक 2777 लोगों की हुई मौत
अधिकारियों ने बताया कि इस दौरान कुल 89 लोगों ने कोरोना वायरस के संक्रमण को मात दी है और अब स्वस्थ हो चुके हैं। उन्होंने बताया कि राज्य में कोरोना वायरस के संक्रमण से ठीक होने वाले लोगों की कुल संख्या बढ़कर 3,14,264 हो गई है। राजस्थान में इस संक्रमण से राज्य में अब तक 2777 लोगों की मौत हो चुकी है। इस बीमारी से सबसे ज्यादा 517 जानें राजधानी जयपुर में गई हैं। इसके बाद जोधपुर में 304, अजमेर में 222, कोटा में 169, बीकानेर में 167, भरतपुर में 120, उदयपुर में 121, पाली में 109 और सीकर में 101 संक्रमितों की मौत हो चुकी है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राजस्थान से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।