1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. राजस्थान में कोरोना वायरस से संक्रमण के 293 नए मामले, 675 हुए ठीक

राजस्थान में कोरोना वायरस से संक्रमण के 293 नए मामले, 675 हुए ठीक

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 12, 2021 09:55 pm IST,  Updated : Jan 12, 2021 09:55 pm IST

राजस्थान में मंगलवार को कोरोना वायरस से संक्रमण के 293 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही सूबे में अब तक इस घातक वायरस से संक्रमित होने वाले लोगों की कुल संख्या बढ़कर 3,13,718 हो गई है।

Rajasthan Coronavirus Cases, Rajasthan Coronavirus Death, Rajasthan Coronavirus- India TV Hindi
राजस्थान में मंगलवार को कोरोना वायरस से संक्रमण के 293 नए मामले सामने आए हैं। Image Source : PTI

जयपुर: राजस्थान में मंगलवार को कोरोना वायरस से संक्रमण के 293 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही सूबे में अब तक इस घातक वायरस से संक्रमित होने वाले लोगों की कुल संख्या बढ़कर 3,13,718 हो गई है। अधिकारियों द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, संक्रमण के सबसे ज्यादा नए मामले एक बार फिर राजधानी जयपुर से सामने आए हैं, जबकि दूसरे नंबर पर रहे कोटा में भी 40 से ज्यादा मामले सामने आए। वहीं, राज्य में संक्रमण से 3 और लोगों की मौत हो गई जिससे राज्य में कोविड-19 मरने वालों की कुल संख्‍या बढ़कर 2739 हो गई है।

जयपुर में सबसे ज्यादा 509 लोगों की मौत

अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार शाम 6 बजे तक, बीते 24 घंटों में राज्य में कोरोना वायरस के संक्रमण से 3 और मरीजों को अपनी जान गंवानी पड़ी है। उन्होंने बताया कि नई मौतों को मिलाकर कोविड-19 के चलते अपनी जान गंवाने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 2739 हो गई। अधिकारियों ने बताया कि राज्य में अब तक जयपुर में सबसे ज्यादा 509 लोग इस बीमारी के चलते अपनी जान गंवा चुके हैं। वहीं, जोधपुर में 297, अजमेर में 221, कोटा में 168, बीकानेर में 167 भरतपुर में 120, उदयपुर में 112, पाली में 109 और सीकर में 99 संक्रमितों की मौत हो चुकी है।

एक दिन में 675 लोगों ने दी वायरस को मात
अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार को राज्य में 675 लोगों ने कोरोना वायरस के संक्रमण को मात दी, जो कि संक्रमण के नए मामलों के दोगुने से भी ज्यादा है। उन्होंने बताया कि इसके साथ राज्य में अब तक कुल 3,04,779 लोग इस बीमारी से ठीक हो चुके हैं। मंगलवार को संक्रमण के 293 नए मामले सामने आने से राज्य में इस घातक वायरस से संक्रमितों की अब तक की कुल संख्या 3,13,718 हो गई जिनमें से 6,200 रोगी उपचाराधीन हैं। नए मामलों में जयपुर में 63, कोटा में 41, अजमेर में 25, भीलवाडा में 23, नागौर में 20, जोधपुर-झालावाड में मिले 18-18 नए संक्रमित शामिल हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राजस्थान से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।