1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. राजस्थान में कोरोना वायरस से संक्रमण के 2151 नए मामले सामने आए, 16 और लोगों की मौत

राजस्थान में कोरोना वायरस से संक्रमण के 2151 नए मामले सामने आए, 16 और लोगों की मौत

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 07, 2020 11:49 pm IST,  Updated : Oct 07, 2020 11:49 pm IST

राजस्थान में बुधवार को कोरोना वायरस से संक्रमण के 2151 नए मामले सामने आए हैं। इसी के साथ सूबे में इस घातक वायरस से संक्रमित होने वाले लोगों की कुल संख्या बढ़कर 1,50,467 हो गई है।

Rajasthan Coronavirus Cases, Rajasthan Coronavirus Death, Rajasthan Coronavirus, Coronavirus Updates- India TV Hindi
राजस्थान में बुधवार को कोरोना वायरस से संक्रमण के 2151 नए मामले सामने आए हैं। Image Source : PTI REPRESENTATIONAL

जयपुर: राजस्थान में बुधवार को कोरोना वायरस से संक्रमण के 2151 नए मामले सामने आए हैं। इसी के साथ सूबे में इस घातक वायरस से संक्रमित होने वाले लोगों की कुल संख्या बढ़कर 1,50,467 हो गई है। राजस्थान के स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, इसी दौरान वायरस के संक्रमण के चलते 16 और लोगों की मौत हो गई जिससे राज्य में इस जानलेवा बीमारी से मरने वालों का कुल आंकड़ा बढ़कर 1,590 तक पहुंच गया है। नए मामलों में सबसे ज्याादा जयपुर और जोधपुर से सामने आए हैं। वहीं, अब तक सबसे ज्यादा मौतें भी इन्हीं दो शहरों में हुई हैं।

अब तक ठीक हुए 1,27,526 लोग

अधिकारियों ने कोविड-19 से जुड़े आंकड़े जारी करते हुए बताया कि बुधवार शाम 6 बजे तक बीते 24 घंटों में राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण से 16 और मौत हुई हैं, जिससे मरने वालों की संख्या अब बढ़कर 1,590 हो गई। अधिकारियों ने बताया कि जयपुर में कोरोना वायरस संक्रमण से अब तक सबसे ज्यादा 329 मौतें हुई हैं। उन्होंने बताया कि इसके अलावा जोधपुर में 151, बीकानेर में 118, अजमेर में 112, कोटा में 105, भरतपुर में 84 व पाली में 68 लोगों की मौत हो चुकी है। उन्होंने बताया कि राज्य में अब तक कुल 1,27,526 लोग कोरोना वायरस के मात देकर इस बीमारी से उबर चुके हैं। 

नए मामलों में सबसे ज्यादा जयपुर से
बुधवार को संक्रमण के 2,151 नए मामले सामने आने से राज्य में इस घातक वायरस से संक्रमित लोगों की अब तक की कुल संख्या 1,50,467 हो गई है। अधिकारियों ने बताया कि कुल मामलों में से 21,351 रोगी उपचाराधीन हैं। उन्होंने बताया कि कोरोना वायरस से संक्रमण के नए मामलों में जयपुर में सबसे ज्यादा 473 मामले सामने आए हैं। अधिकारियों ने कहा कि इसके अलावा जोधपुर में 329, बीकानेर में 261, अलवर में 185, उदयपुर में 126, भीलवाड़ा में 120, अजमेर में 90, सीकर में 64 और प्रतापगढ़ में 50 नए मामले सामने आए हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राजस्थान से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।