1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. नाचते हुए फायरिंग का VIDEO: हाथ में बंदूक लेकर डांस करता रहा, फिर लहराकर किया फायर

नाचते हुए फायरिंग का VIDEO: हाथ में बंदूक लेकर डांस करता रहा, फिर लहराकर किया फायर

 Edited By: Khushbu Rawal
 Published : Dec 15, 2025 09:04 am IST,  Updated : Dec 15, 2025 09:04 am IST

डांस के बीच हवाई फायरिंग का ये वीडियो सोशल मीडिया पर जबरदस्त तरीके से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लिया हैं।

deep firing video- India TV Hindi
डांस करते हुए युवक ने की फायरिंग। Image Source : REPORTER INPUT

देश के विभिन्न हिस्सों में शादी या किसी अन्य आयोजन के दौरान अक्सर हर्ष फायरिंग देखने को मिलते रहती है। कई बार इस कारण लोगों की मौत तक हो जाती है। पुलिस की ओर से लगातार एक्शन के बावजूद भी लोग ये काम नहीं रोक रहे हैं। ऐसी ही एक घटना राजस्थान के डीग जिले से सामने आई है। डीग के नगर थाना इलाके से एक युवक का फायरिंग करते हुए वीडियो सामने आया है। युवक बंदूक लेकर डांस कर रहा है, साथ ही फायर भी कर रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 2 लोगों को हिरासत में ले लिया है। हथियार को लेकर पुलिस दोनों युवकों से पूछताछ कर रही है।

युवक ने डांस करते हुए बंदूक से किया फायर

वीडियो नगर कस्बे के कसाई मोहल्ले का बताया जा रहा है। एक लंबे बाल वाला युवक जिसका नाम जीशान बताया जा रहा है, वह हाथ में बंदूक लेकर डांस कर रहा है। इसके बाद जीशान बंदूक से एक फायर भी करता है। यह वीडियो 13 सेकेंड का है। हालांकि यह यही साफ नहीं हो पाया है कि वीडियो कब का है और बंदूक किसकी है। वीडियो सामने आने के बाद नगर थाने के SHO लाखन सिंह ने देर रात ही दो युवकों को हिरासत में लिया। पुलिस युवकों से हथियार को लेकर पूछताछ कर रही है। पूछताछ के बाद ही साफ हो पाएगा की हथियार लाइसेंसी है या नहीं, साथ ही यह वीडियो कब बनाया गया है।

(ये वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है।)

बुलंदशहर में भाजपा नेता को लगी थी गोली, हो गई मौत

बता दें कि हाल में बुलंदशहर में भाजपा नेता की गोली लगने से मौत हो गई थी। बीते 28 नवंबर को ही बुलंदशहर से ये खबर सामने आई थी कि शादी समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग में भाजपा नेता को गोली लग गई और उनकी मौत हो गई। चोला थाना क्षेत्र के खानपुर गांव में शादी समारोह के दौरान भाजपा नेता धर्मेंद्र भाटी को गोली लग गई और उनकी मौत हो गई।

चोला थाना क्षेत्र के खानपुर में अजयनगर से शिवम की बारात आई थी। इसी बारात में हर्ष फायरिंग ने एक शख्स की जान ले ली। ऐसी तमाम घटनाएं हर महीने घटती हैं लेकिन उसके बावजूद लोग हर्ष फायरिंग करने से बाज नहीं आते।

मेरठ में हर्ष फायरिंग से एक किशोरी की हुई थी मौत

बीते 25 नवंबर को खबर सामने आई थी कि मेरठ में भी एक शादी समारोह के दौरान हुई हर्ष फायरिंग की वजह से एक किशोरी की मौत हो गई थी। गली में बारात निकल रही थी और एक किशोरी अपनी छत से बारात देख रही थी। इसी दौरान हर्ष फायरिंग में गोली किशोरी के जा लगी और उसकी मौत हो गई। मामला श्यामनगर रोड स्थित 20 फूटा शौकत वाली गली का था।

(रिपोर्ट- कपिल चीमा)

यह भी पढ़ें-

मर गई इंसानियत! मृत महिला के गले से निकाल गए सोने के आभूषण, सगे भाइयों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

दुकान में खड़े-खड़े व्यापारी को आया कार्डियक अरेस्ट, ढाई मिनट तक CPR देकर बचाई जान; सामने आया VIDEO

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राजस्थान से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।