1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. 'जिंदगी से जी भर गया, अलविदा दोस्त...', साथी को फोन कर गर्लफ्रेंड के साथ बांध में कूदा फॉरेस्टर

'जिंदगी से जी भर गया, अलविदा दोस्त...', साथी को फोन कर गर्लफ्रेंड के साथ बांध में कूदा फॉरेस्टर

 Published : Aug 10, 2023 01:28 pm IST,  Updated : Aug 10, 2023 01:28 pm IST

युवक और युवती, दोनों शादीशुदा थे और पिछले कुछ वर्षों से एक-दूसरे के संपर्क में थे। युवक नरेश मांडलगढ़ में श्यामपुरा वन चौकी पर तैनात था जबकि निर्मला नामक महिला अपने पति अंबालाल के साथ बिजौलिया कस्बे में रह रही थी।

मंडोल बांध में कूदकर...- India TV Hindi
मंडोल बांध में कूदकर युवक युवती ने दी जान Image Source : FILE PHOTO

जयपुर: राजस्थान के भीलवाड़ा जिले में एक वन कर्मी और उसकी महिला मित्र ने बांध में कूदकर सुसाइड कर लिया। पुलिस ने बताया कि दोनों मंगलवार दोपहर से लापता थे और कपड़े से बंधे उनके शव बुधवार शाम को मंडोल बांध से बरामद किए गए। प्रथम दृष्टया ऐसा लगता है कि उन्होंने मंगलवार शाम को बांध में कूदकर सुसाइड किया है। सुसाइड से पहले दोनों ने एक-दूसरे को चुन्नी से बांधा और डैम में छलांग लगा दी।

जानिए पूरा मामला

पुलिस के अनुसार, युवक और युवती, दोनों शादीशुदा थे और पिछले कुछ वर्षों से एक-दूसरे के संपर्क में थे। बिजौलिया पुलिस थाने के प्रभारी उगमा राम ने बताया प्राथमिक जानकारी से पता चलता है कि उनमें प्रेम संबंध था। उन्होंने बताया कि युवक नरेश मांडलगढ़ में श्यामपुरा वन चौकी पर तैनात था जबकि निर्मला नामक महिला अपने पति अंबालाल के साथ बिजौलिया कस्बे में रह रही थी। अंबालाल गत शनिवार से मध्य प्रदेश में था और पुलिस ने बुधवार को उसे घटना की जानकारी दी।

दोस्त से बात करने के बाद स्विच ऑफ कर लिया फोन
मंगलवार को नरेश ने अपने साथी कर्मचारी को फोन कर काफी उदासी भरे लहजे में बात की थी। नरेश ने उसे फोन पर कहा था, ''अब जिंदगी से जी भर गया है। अब हम नहीं मिलेंगे, अलविदा दोस्त।'' इसके बाद उसका फोन कट गया। साथी कर्मचारी ने उसे फोन करके बात करने की कोशिश की, लेकिन मोबाइल स्विच ऑफ हो गया था। साथी ने नरेश के परिवार वालों को पूरी बात बताई।

मृतक नरेश के हैं 2 बेटे
थानाधिकारी ने कहा, ‘‘नरेश और निर्मला मंगलवार को लापता हो गए थे। उनके फोन बंद थे। नरेश के पिता ने मंगलवार को मांडलगढ़ थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। इस बीच बिजौलिया के मंडोल बांध से दो शव बरामद हुए। शवों की पहचान नरेश और निर्मला के रूप में की गई है।’’ नरेश के पिता किशन लाल ने पुलिस को बताया कि निर्मला पिछले 2-3 सालों से उसके बेटे के संपर्क में थी। ये आपस में बात किया करते थे। नरेश भी शादीशुदा है। इसके 9 साल और 6 साल के 2 नाबालिग बेटे भी हैं।

यह भी पढ़ें-

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राजस्थान से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।